फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sticks to fill water, eight injured

पानी भरने को लेकर चले लाठी-डंडे, आठ घायल

Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sticks to fill water, eight injured
ओरन/अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव में बुधवार की सुबह सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से आठ घायलों को पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अमलोहरा के शत्रुघ्न का परिवार गांव में लगे हैंडपंप से पानी भर रहा था। वहां मूलचंद्र का परिवार भी पानी भरने आया था। दोनों के बीच पहले पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष से दिनेश कुमार (30) पुत्र शत्रुघ्न, पुत्री रेखा (18), अनीता (20), अजय (22) पुत्र चुन्नू घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से बच्चू (25) पुत्र मूलचंद्र, पुत्री ममता (21), सुमित्रा (16), साधना (23) पत्नी दादूराम घायल हो गई। यूपी 112 पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने अलग-अलग शिकायती पत्र थाना बिसंडा पुलिस को दिया है। चौकी प्रभारी ओरन वीर प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है। एक पक्ष का 151 में चालान किया गया। इंस्पेक्टर बिसंडा अखिलेश मिश्रा ने कार्रवाई की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव में बुधवार को सुबह नाली की निकासी को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। बिलगांव के देवीदीन का पड़ोसियों से नाली निकासी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए।

इसमें देवीदीन (60) पुत्र रामदीन, दिनेश कुमार (30) पुत्र देवीदीन, जशोदिया (50) पत्नी सुनवा, कमल कुमार (22) पुत्र सुनवा, सुनवा (55) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मोहनलाल (20) पुत्र जयपाल, राजेश (20) पुत्र सोहनलाल, लवलेश (18) पुत्र राम बिहारी, अशोक (25) पुत्र बुधवा, शिवरतन (30) पुत्र रामबहोरी घायल हो गए। यूपी 112 में दोनों पक्षों के घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना बिसंडा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed