फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   STF team detained the son of the contractor

Banda News: एसटीएफ टीम ने ठेकेदार के बेटे को हिरासत में लिया

Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
STF team detained the son of the contractor
बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के करीबी मददगारों में शामिल शहर के एक ठेकेदार के मकान पर लखनऊ की एसटीएफ टीम ने छापा मारकर उसके बेटे को हिरासत में लिया है। ऐसी चर्चा है कि ठेकेदार और उसका बेटा चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को खाने-पीने की सामग्री पहुंचाने में मदद करने पर छापा मारा गया है।
विज्ञापन

चित्रकूट जेल में बंद रहे विधायक मुख्तार अब्बास अंसारी की पत्नी निखत की चित्रकूट जेल में अवैध रूप से मुलाकात के दौरान हुई गिरफ्तार के बहुचर्चित मामले के तार बांदा से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को रात बांदा शहर के अलीगंज इलाके में रामा के इमामबाड़ा के नजदीक एक मकान में इस घटना की जांच कर रही एसटीएफ ने भारी पुलिस बल के साथ छापामारा और इस घर से एक युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर देर रात तक इस मकान में पुलिस की घेराबंदी और तलाशी व परिवार के सदस्यों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

ठेकेदार रफीकुशमद का बताया गया है। वह सपा से भी जुड़े रहे हैं। हिरासत में लिया गया युवक जुनैद उनका बेटा है। सूत्रों के मुताबिक रफीकुशमद मुख्तार अंसारी के नजदीकी बताए गए हैं। मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत अंसारी से भी उनका परिचय और मोबाइल पर बातचीत के माध्यम से होना बताया गया है। देर रात तक बांदा या चित्रकूट पुलिस के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से परहेज करते रहे। उधर देर रात तक घर में छानबीन का अभियान जारी रहा। आसपास के इलाके के भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने अपने कब्जे में ले रखा है। छापा के समय रफीकुशमद घर से बाहर थे। सूत्रों के अनुसार रफीकुशमद और उनके पुत्र जुनैद चित्रकूूट जेल में बंद अब्बास अंसारी को खाने पीने की सामग्री पहुंचाने में मददगार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed