{"_id":"607730e38ebc3ec752291b59","slug":"stadium-woman-covid-19-banda-collage-banda-news-knp623504024","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने बांदा में चार और चित्रकूट में एक जान ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने बांदा में चार और चित्रकूट में एक जान ली
विज्ञापन
बांदा। बेलगाम होते नजर आ रहे कोरोना संक्रमण ने बुधवार को पांच संक्रमितों की जान ले ली। इनमें चार बांदा के और एक कर्वी (चित्रकूट) का है। बांदा 166 और चित्रकूट में 100 और लोग कोरोना की गिरफ्त में आ गए हैं। बांदा के नए मरीजों में 64 महिलाएं हैं। संक्रमितों में युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है। अब जनपद में सक्रिय मरीज 967 हो गए हैं।
बुधवार को हुई पांच मौतों में बांदा जनपद के मृतकों में शहर के स्वराज कालोनी का 68 वर्षीय वृद्ध और मर्दन नाका टेलीफोन टॉवर के पास का 66 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। इसके अलावा जिले के ओरन नगर 62 वर्षीय महिला और बबेरू नगर के 65 वर्षीय वृद्ध की भी मौत हुई है। उधर, चित्रकूट कर्वी में 43 वर्षीय संक्रमित की जान गई है। यह सभी यहां राजकीय मेडिकल कालेज में पिछले एक हफ्ते के अंदर भर्ती कराए गए थे। उन्हें आईसीयू में रखा गया था।
बुधवार को संक्रमित होने वालों में बांदा शहर के इंदिरा नगर, शांति नगर, अलीगंज, मेडिकल कालेज, जवाहर नगर, बलखंडी नाका, चमरौटी चौराहा, कालूकुआं, बंगालीपुरा, आवास विकास, श्रीनाथ विहार, स्वराज कालोनी, कंचन पुरवा, रोडवेज बस अड्डा, महेश्वरी देवी, फूटाकुआं, बिजलीखेड़ा, गायत्री नगर, पुलिस लाइन, स्पोर्ट्स स्टेडियम, जरैली कोठी, जिला अस्पताल, खिन्नी नाका, पंजाबी कालोनी, डीएम कालोनी, शंभू नगर, सिविल लाइन, कटरा, क्योटरा में एक से 3 तक मरीज पाए गए। इनके अलावा लौली टीकामऊ, त्रिवेणी, हरदौली, सिकहुला, नसेनी, बड़ैछा, हुसैनपुर खुर्द, अतर्रा, महोखर, मौदहा, अमेढ़ी, बांसी, पारा बिहारी, कमासिन, जसपुरा इत्यादि में भी संक्रमित मिले हैं। इनमें ज्यादातर युवा उम्र के हैं। करीब आधा दर्जन किशोर और बच्चे हैं।
विज्ञापन
मौजूदा समय में बांदा में कुल 967 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 685 अपने घरों में आइसोलेट हैं। बुधवार को 10 संक्रमित स्वस्थ होकर अस्पतालों से छुट्टी पा गए। अब तक कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 4723 पहुंच गया है। रोजाना बड़ी संख्या में मिल रहे संक्रमितों का ज्यादातर कोई पुरसाहाल नहीं है। वह अपने घरों में बिना किसी निगरानी के आइसोलेट हो रहे हैं।
-------------
मुख्तार सहित 51 बंदियों ने रखा रोजा
बांदा। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने शुगर और ब्लड प्रेशर के चल रहे इलाज के बीच रोजा रखना भी शुरू कर दिया है। बुधवार को पहला रोजा रखा। जेल में बंद 50 अन्य बंदियों ने भी रोजा रखा। इन सबके लिए जेल प्रशासन ने नियमानुसार सहरी और इफ्तार की सामग्री उपलब्ध कराई। इफ्तार में गर्मी के मद्देनजर नींबू-पानी भी दिया गया है। कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि रमजान माह में बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार रोजा रखने व इबादत करने की पूरी छूट दी गई है। बंदी बैरक में इफ्तार व सहरी कर सकते हैं।