{"_id":"66411232b575e9fb0206c384","slug":"stadium-green-defeated-red-by-seven-wickets-banda-news-c-212-1-bnd1005-110500-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्टेडियम ग्रीन ने रेड को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्टेडियम ग्रीन ने रेड को सात विकेट से हराया
Mon, 13 May 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अंडर 15 संडे लीग का आयोजन रविवार को स्टेडियम में हुआ। मैच में स्टेडियम ग्रीन ने रेड को सात विकेट से पराजित कर दो अंक अर्जित किए।
स्टेडियम रेड निर्धारित 30 ओवरों में सभी विकेट खोकर 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आयुष सविता ने 32, उद्धव ने 20 और ओम व कुणाल ने 15-15 रनों का योगदान दिया। ग्रीन के गेंदबाज अक्षांश ने 3, प्रतीक, नीलेंद्र व अभय ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम ग्रीन के बल्लेबाज गौरव ने 35 और साहिल व चंदन ने क्रमश: नाबाद 25 व 35 रनों की पारी खेली। रेड के गेंदबाज यशवर्धन और उज्जवल को एक- एक विकेट मिले। मैच का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने किया। मैच के दौरान बांदा क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद व क्रिकेट कोच शिवप्रताप सिंह उपस्थिति रहे।