फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   St. Mary seminars, teachers are in a sense kutumbakam Vsudav

सेंट मैरीज में सेमिनार, टीचरों में हो वसुधैव कुटुंबकम की भावना

Sun, 22 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 22 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
St. Mary seminars, teachers are in a sense kutumbakam Vsudav

मिशनरीज स्कूलों के टीचर्स को झांसी डायोसिस से आए फादर फ्रेडरिक मेडांसा ने शिक्षा प्रणाली के गुर सिखाए। कहा कि टीचर को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना से टीचिंग करते हुए बच्चों का चौमुखी विकास करना चाहिए।

विज्ञापन


रविवार को सेंटमैरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल (ज्योति नगर) में सीबीएसई स्कूलों के टीचर्स का सेमिनार आयोजित हुआ। उन्हें संबोधित करते हुए फादर फ्रेडरिक ने कहा टीचर्स को समर्पण भावना से टीचिंग करनी चाहिए। पुरानी पारंपरिक शिक्षा प्रणाली के साथ नई रचनात्मक शिक्षा प्रणाली भी अपनानी चाहिए।
विज्ञापन


टीचर के अंत:मन में वसुधैव कुटुंबकम और प्यार की भावना और आशावादी विचारधारा होनी चाहिए। विचारों में परिपक्वता बनाए रखना, अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना, स्वयं को आधुनिक विचारों से सुसज्जित रखने की भी टीचर्स को सलाह दी। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता मशीनीकरण से भी सुपर होती है। इससे विद्यालय का वातावरण स्वस्थ्य बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के हर पहलू को समझना, निष्पक्ष होना, मित्रवत व्यवहार और आत्मविश्वास बनाए रखना, क्रोध व शोषण रहित होना एक अच्छे अध्यापक के गुण और पहचान हैं। इसके पूर्व फादर दीप जलाकर और यीशु वंदना से सेमिनार की शुरूआत की।


इस मौके पर फादर रोनाल्ड डिसूजा (सेंटमैरीज, बांदा), फादर मैलविन (सेंट थॉमस, कर्वी), सिस्टर बेबी रोज (सुपीरियर शांतिधाम, अतर्रा), सिस्टर ग्रेसी (वाइस प्रिंसपल सेंटमैरीज, बांदा) और फादर संतोष आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed