{"_id":"5740a7d44f1c1ba764ac7258","slug":"st-mary-in-zeal-tathagata-by-shubham-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट मैरी में उमंग, तथागत में शुभम ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट मैरी में उमंग, तथागत में शुभम ने किया टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
टॉपर छात्र शुभम को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करतीं प्रधानाचार्य केके अम्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों का नतीजा शत-प्रतिशत रहा। दोनों स्कूलों में 321 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 16 परीक्षार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए। बांदा के सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र उमंग जैन और तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल अतर्रा में छात्र शुभम गुप्ता सबसे ज्यादा अंक हासिल टॉपर रहे।
विज्ञापन
सेंट मैरी स्कूल में 184 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। ज्ञानस्थली में 137 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। शनिवार को घोषित नतीजे में दोनों ही स्कूलों के सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 90 फीसदी से ज्यादा नंबर प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या करीब 16 है। इनमें नौ छात्राएं हैं।
विज्ञापन
सेंट मैरी के छात्र उमंग जैन ने 474 (94.8%) अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। यहां सोनाली गुप्ता 473 (94.6 %) अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। मानसी नायक 470 (94%) नंबर हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। यह तीनों विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। कामर्स में छात्र मोनिका जड़िया 466 (93.2%) नंबर पर प्रथम, राशि गुप्ता 454 (90.8%) अंकों पर द्वितीय और सोनाली गुप्ता 453 (90.6%) अंकों पर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
सेंट मैरी में 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं में आशीष पटेल व अंकुर पुरवार 452 (90.4%), श्रुति गुप्ता 469 (93.8%) और अर्निका रत्नम 461 (92.2%) शामिल हैं। प्रधानाचार्य फादर सूसईरथिनम ने सभी बच्चों को शाबासी दी। टॉपर को मिठाई खिलाई।
अतर्रा स्थित तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर में शुभम गुप्ता 95 फीसदी अंक लेकर टॉपर बने। अभिषेक सिंह 93 फीसदी अंकों पर दूसरे और श्रवण सोनी 92 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा तान्या द्विवेदी और आकाश गुप्ता 90 फीसदी, सजल गुप्ता, आदित्य कृष्ण द्विवेदी और आकांक्षा गुप्ता को 89 प्रतिशत अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमारी अम्मा ने सभी मेधावी बच्चों को सम्मानित किया और शाबासी दी। स्कूल स्टाफ और टीचर्स को भी सराहा।