{"_id":"603e808e8ebc3ed8321ab8e2","slug":"sports-tournament-match-banda-run-banda-news-knp6152024103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियाज एकादश ने लीग का दूसरा मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियाज एकादश ने लीग का दूसरा मैच जीता
विज्ञापन
बांदा। प्लेयर च्वाइस क्रिकेट लीग में मंगलवार को दूसरे दिन रियाज मेहंदी एकादश की टीम ने चंद्रप्रकाश एकादश को 34 रनों से हराकर मैच जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहंदी एकादश की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 217 रनों का स्कोर बनाया। राजू यादव ने शानदार 85 रनों की पारी खेली। अखिल द्विवेदी ने 43 रन बनाए।
मानव सिंधी ने दो विकेट और हार्दिक मिश्रा, अनुराग मौर्य, स्कंद भारद्वाज, उत्कर्ष यादव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में पिच पर उतरी चंद्रप्रकाश शर्मा एकादश ने 26.4 ओवर में मात्र 183 रनों पर आल आउट हो गई। अंकुर मौर्य ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। उत्कर्ष यादव ने 19, अंशुल मिश्रा ने 16, अनुरुद्ध वाजपेयी ने 15 और स्कंद भारद्वाज ने 10 रनों का योगदान दिया। रियाज मेहंदी टीम के अखिल द्विवेदी, आनंद सिंह, वीरेंद्र प्रताप ने 3-3 विकेट लिए। अखिल को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार वरिष्ठ खिलाड़ी शारिक नियाजी ने सौंपा।
उधर, डीआर क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में हो रहे मैच में दूसरे दिन महोबा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन राय ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की शुरुआत की। एकेडमी अध्यक्ष चंद्रमौलि भारद्वाज, डीसीए अध्यक्ष विनोद यादव, राममिलन गुप्ता, कोच मोहम्मद अहमद, शिव प्रताप सिंह, समर सिंह, मनोज मिश्रा, राहुल सिंह, रेहान खां, दुर्गेश भदौरिया आदि मौजूद थे। अंपायर दानिश नियाजी व अजय पाल सिंह और स्कोरर राजेश सिंह व अर्पित कबीर थे। कमेंट्री शिवा अवस्थी, दीपक श्रीवास्तव, आशुतोष गौतम और अबरार फारुकी ने की। बुधवार को स्वर्गीय अमित मूलचंदानी और स्वर्गीय चंद्रप्रकाश शर्मा एकादश के बीच मैच होंगे।
विज्ञापन
----------------
फोटो परिचय-7-सीसी रोड का लोकार्पण शिलापट का अनावरण करतीं निवर्तमान डीडीसी दीपा सिंह गौर।
सीसी रोड का किया लोकार्पण
बांदा। तिंदवारी क्षेत्र के महोखर गांव अंतर्गत विजय बहादुर सिंह पुरवा में मंगलवार को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर ने नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने शिलापट का अनावरण किया। इसकी लागत पांच लाख रुपये बताई गई है। सड़क का निर्माण जिला पंचायत ने कराया है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, अधिवक्ता अवधेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुनीता सिंह आदि मौजूद थेे। (संवाद)