{"_id":"6173007b333c2f2f926f6a91","slug":"sports-talents-committing-suicide-banda-news-knp65979559","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतिभाएं कर रहीं आत्महत्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतिभाएं कर रहीं आत्महत्याएं
विज्ञापन
sports talents committing suicide
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खिलाड़ियों को सपा के झंडे तले जुटा कर भाजपा का खेल बिगाड़ने की कवायदों में जुटी सपा के खेलकूद प्रकोष्ठ (स्पोटर्स विंग) प्रदेश प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि खिलाड़ियों को यश भारती जैसा सम्मान सपा सरकार में मिला। कहा कि भाजपा सरकार में खेल प्रतिभाएं आत्महत्या कर रहीं हैं। बांदा में क्रिकेटर की आत्महत्या बानगी है।
खिलाड़ियों को सपा के पाले में लाने को प्रदेश भ्रमण पर निकले श्री सिद्दीकी का यहां उनके गृह नगर में सपाइयों और खिलाड़ियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 11 लाख धनराशि के साथ यश भारती सम्मान के अलावा सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय खिलाड़ियों को सर्वाधिक पुरस्कार और सम्मान दिए। सरकार बनने पर इन्हें फिर सम्मान और सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि भाजपा खिलाड़ियों की उपेक्षा कर रही है। खिलाड़ी आत्महत्याएं कर रहे हैं। ताजा उदाहरण बांदा शहर में गुरुवार को शाम होनहार क्रिकेटर 18 वर्षीय मनीष द्वारा आत्महत्या कर लिया जाना है। जिलाध्यक्ष विजय करन यादव सहित ओम नारायण त्रिपाठी विदित, नीलम गुप्ता, उर्मिला वर्मा, साधना सिंह, अर्चना पटेल, आबदा बेगम, अबरार, उदय राज, सिद्धार्थ, आमिर, मोहसिन आदि सपा नेता और खिलाड़ियों ने स्वागत किया।
बांदा। 39वीं यूपी राज्य योगासन स्पोटर्स चैंपियन शिप-2021 में बांदा की मासूम बेटी ने अपनी प्रतिभा का डंका पीट दिया। लगभग 8 वर्ष की अर्ना दमेले ने योगा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में कक्षा-3 बी में पढ़ रही अर्ना दमेले ने 9 से 15 अक्टूबर तक चली 39वीं यूपी राज्य योगासन स्पोटर्स चैंपियन शिप में प्रतिभाग किया। उसे कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताते हुए कहा है कि अर्ना उनके स्कूल की सितारा (स्टार) है। उसकी प्रस्तुति ने हमारा विश्वास प्रदर्शित किया है। गौरतलब है कि अर्ना बांदा शहर निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर दंपति प्रणव दमेले और निधि दमेले की बेटी और पूर्व आईएएस अनिल कुमार दमेले की पौत्री है। श्रेया आकर्ष इंस्ट्टीयूट की निदेशक अंजू रानी दमेले ने खुशी जताई।