{"_id":"5e3078cf8ebc3e4afb378f86","slug":"sports-banda-news-banda-news-knp5410863103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किलोमीटर दौड़ में वीरेंद्र अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किलोमीटर दौड़ में वीरेंद्र अव्वल
विज्ञापन
पिपरहरी राजकीय डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।
- फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महाविद्यालय, पिपरहरी (तिंदवारी) के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में मंगलवार को दूसरे दिन पांच किलोमीटर दौड़ में वीरेंद्र सिंह प्रथम, छोटा द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। 200 मीटर छात्राओं की दौड़ में अंकिता, विशाखा और रोशनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। छात्रा बैडमिंटन में खुशबू सिंह को पहला और काजल को दूसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में अर्जुन, वीरेंद्र और अभिषेक प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। उत्तम सिंह, वीरेंद्र सिंह और अंकिता विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आकर चैंपियन घोषित हुए। संचालन क्रीड़ा प्रभारी सुशील कुमार यादव ने किया। सह क्रीड़ा प्रभारी डा. भूपनारायण सिंह और सहायक संदीप सिंह निर्णाय रहे।
1500 मीटर दौड़ में वीरेंद्र सिंह प्रथम व राघवेंद्र द्वितीय और अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ में अंकिता प्रथम, विशाखा द्वितीय, रोशनी तृतीय रही। बालक वर्ग में उत्तम सिंह प्रथम, राघवेंद्र द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहे। नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव, प्राचार्य डा. विनोद कुमार, क्रीडा प्रभारी सुशील कुमार यादव व कनिष्ठ सहायक संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं, कृषि विश्वविद्यालय से तिंदवारी रोड तक 10 किलोमीटर की बालक-बालिका साइकिल रेस हुई। बालक वर्ग में आवेश प्रथम, अवकेश द्वितीय व शिवपूजन तृतीय रहे। संजय कुमार, बृजमोहन, मलिंगा क्रमश: चौथे, पांचवें व छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रियंका यादव को प्रथम, लक्ष्मी को द्वितीय व पार्वती को तृतीय स्थान मिला। मुस्कान चौथे, प्रभा पांचवें और कोमल छठे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन बालिका वर्ग में अंतरा व बालक वर्ग में प्रणव सिंह विजेता रहे। हॉकी में स्पोटर्स स्टेडियम, क्रिकेट में स्टेडियम-बी टीम विजेता रही। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, मेडिकल आफीसर डा.एमयू सिद्दीकी, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, निर्णायक वीरेंद्र सिंह चंदेल, रमेशचंद्र, जितेंद्र सिंह, जावेद अहमद, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।