{"_id":"61b63037a7c4df73f6063889","slug":"sport-banda-news-knp6691799181","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीएसएस व आईएएसबी टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीएसएस व आईएएसबी टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भागवत प्रसाद क्रिकेट लीग में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में टीजीएसएसआईसी और बीपीएमएमएम टीमें खेलीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीपीएमएमएम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 120 रन बनाए। अजय वर्मा ने 43 और देवांश ने 35 रन बनाए। टीजीएसएसआईसी के बालक अवधेश और नारायण ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य हासिल करने पिच पर आई टीजीएसएसआईसी ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। शुभम दुबे ने 37 और अभिषेक यादव ने 22 रन बनाए। बॉलर दानिश ने 3 और विकास साहू 2 विकेट लिए।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर टीजीआईसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। राहुल सिंह ने 28 और रोहित पटेल ने 23 रनों का योगदान दिया। बालिंग कर रहे आईएएसबी टीम के आकाश गुप्त ने 3 और सैफ खां ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएएसबी टीम ने 12 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। अमित यादव ने नाबाद 47 और विभ्रांस यादव ने 23 रन बनाए। बॉलर अक्षत यादव व अनिल सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
पहले मैच में मैन आफ द मैच शुभम दुबे और दूसरे मैच में आकाश गुप्ता रहे। अंपायर ने अमर सिंह परिहार, वेद प्रकाश और स्कोरर अमन द्विवेदी रहे। कोच शिव प्रसाद सिंह, सैय्यद मो. अहमद, कमलेश राजपूत, रवि प्रकाश, अंकित कुशवाहा, दीपक श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।