फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Speeding truck entered shops, woman serious

तेज रफ्तार ट्रक दुकानों में घुसा, महिला गंभीर

Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck entered shops, woman serious
Speeding truck entered shops, woman serious - फोटो : BANDA
गिरवां। तेज रफ्तार ट्रक रोड किनारे खड़े ट्रक का टक्कर मारकर दुकान में घुस गया। वहां खड़ी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बुधवार की सुबह बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक और बिजली खंभे को टक्कर मारता हुआ दुकानों में जा घुसा।
विज्ञापन

हालांकि बड़ा हादसा बच गया। अलबत्ता दुकान के बाहर सफाई कर रही मालती गुप्ता (55) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

उधर, ज्ञान गुप्ता व मंगलकरण की दुकान को काफी क्षति हुई है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, विद्युत विभाग की ओर से भी ट्रक की टक्कर से हुई क्षति की तहरीर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed