फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Speeding car entered the hut, innocent died

तेज रफ्तार कार झोपड़ी में घुसी, मासूम की मौत

Wed, 23 Jun 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Speeding car entered the hut, innocent died
Speeding car entered the hut, innocent died - फोटो : BANDA
बांदा/अतर्रा। बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार लग्जरी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसी। एक माह के मासूम की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इनमें दो को ज्यादा चोटें आने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस देर शाम तक वाहन स्वामी की जानकारी नहीं दे सकी। बताया गया है कि पंक्चर हो जाने पर कार अनियंत्रित हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार में भाजपा का झंडा लगा है।
विज्ञापन

अतर्रा नगर निवासी पूरा परिवार लग्जरी कार में चित्रकूट से वापस आ रहे थे। बुधवार को सुबह बदौसा रोड पावर हाउस के पास अगला पहिया पंक्चर हो जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे झोपड़ी में घुस गई। झोपड़ी के बाहर सो रहे एक माह के मासूम पप्पू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उसकी मां नगीना, सोनी, मीरा व तुलसीदास घायल हो गईं। इनमें दो को ज्यादा चोटें आईं। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। राहगीरों ने चार पहिया वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतक बच्चे की मां नगीना का आरोप है कि महिला द्वारा कार चलाना सीखने के दौरान यह हादसा हुआ है। कार में भाजपा का झंडा लगा है। कार क्षेत्र के किसी प्रतिष्ठित की बताई गई है। फिलहाल पुलिस इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। थाना इंसपेक्टर अरविंद सिंह गौर ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक पेड़ से टकराया, तीन घायल
बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौरा खदान के पास ट्रक पेड़ से टकरा गया। चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। ये सभी रायबरेली जनपद के हैं। घायलों में चालक विजय विश्वकर्मा (चांदाटीकर), क्लीनर संदीप (खजुर) व एक अन्य चालक अनूप (लालगंज) शामिल हैं। उन्हें अतर्रा सीएचसी से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है। घायलों ने बताया कि अचानक बाढ़ आ जाने पर वह ट्रक लेकर ऊपर भाग रहे थे। तभी हादसा हो गया।

Speeding car entered the hut, innocent died

Speeding car entered the hut, innocent died- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed