फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sparrow sworn to protect

गौरैया बचाने को बच्चों ने ली शपथ

Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sparrow sworn to protect
वन विभाग द्वारा बांटे गए गौरैया बाक्स लिए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

बांदा। विश्व गौरैया दिवस पर रविवार को वन विभाग ने विलुप्त हो रही गौरैया के संरक्षण के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों को शपथ दिलाई और उन्हें लकड़ी के बने गौरैया के घर (स्पेरो हाउस) बांटे। इसी विषय पर चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। कुछ अन्य संगठनों ने भी यह दिवस मनाया।

विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल वन संरक्षक केएल मीना ने स्कूल के बच्चों को गौरैया का महत्व बताते हुए बाक्स बांटे। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन के लिए गौरैया को बचाना जरूरी है। विद्यालय प्राचार्य एके उपाध्याय ने कहा कि गौरैया घर और आंगन का पक्षी है। इसे संरक्षण मिलना जरूरी है। प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि वन विभाग के पास पर्याप्त संख्या में गौरैया बाक्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हर नागरिक से अपने घरों में इस बाक्स को लगाकर गौरैया को संरक्षित करने को कहा। रेंज अधिकारी जेके जायसवाल, वन दरोगा प्रमोद चौहान आदि उपस्थित रहे। उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी ने कहा कि गौरैया को दाना, पानी के साथ उनके घर बचाना सभी का नैतिक दायित्व है। बच्चों को शपथ भी दिलाई गई। डीएफओ ने बताया कि 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय में शाम 4 बजे मंडलायुक्त और डीआईजी कार्यक्रम मेें शरीक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला विज्ञान क्लब ने कमासिन क्षेत्र के बेर्रावं गांव मेें गौरैया दिवस मनाया। प्रधान सुरेंद्र कुमार और क्लब समन्वयक शनि कुमार आदि ग्रामीण और क्लब सदस्य उपस्थित रहे। उधर, अल्फिजा महिला सेवा संस्थान ने भी गौरैया दिवस मनाया। संचालिका रूबी जैनब ने घरों में गौरैया को दाना-पानी और घोसले के लिए स्थान देने को प्रेरित किया। साथ ही शपथ दिलाई। नफीसा खातून, नाजमीन, शबनम अंसारी, फिरदौस, मुस्कान, फिजा, फरहा, अयान, अल्ताफ आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed