{"_id":"6ae2406ba30e495eb608c84a","slug":"sp-warns-of-agitation-over-fertilizer-shortage-banda-news-c-212-1-bnd1020-154020-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खाद की किल्लत पर सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खाद की किल्लत पर सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र की सहकारी समितियों में डीएपी की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एसडीएम पैलानी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने जसपुरा ब्लॉक समेत क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों में जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि समितियों में खाद नहीं मिलने से किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। खेती की लागत बढ़ रही है।
चंदवारा, रामपुर, बड़ागांव, जसपुरा और सिंघन कला समेत सभी संबंधित समितियों में तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की। पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, भरतपाल, आशीष निषाद, अमित निषाद एडवोकेट, कुलदीप खेंगर, गया प्रसाद निषाद समेत पार्टी के अन्य नेता और किसान मौजूद रहे।