{"_id":"6543ee3eebe02b280305b544","slug":"sp-takes-out-rally-against-online-business-banda-news-c-212-1-ori1004-4064-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सपाइयों ने ऑनलाइन व्यापार के विरोध में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सपाइयों ने ऑनलाइन व्यापार के विरोध में निकाली रैली
Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बांदा। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के आह्वान पर गुरुवार को व्यापारियों ने ऑनलाइन बाजार के विरोध में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ऑनलाइन बाजार से ये व्यापारी सड़क पर आने की कगार पर हैं। ऑनलाइन बाजार पर रोक लगाने की मांग उठाई गई है।
सभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन बाजार के खिलाफ एकजुटता है। व्यापारियों के खिलाफ यह बाजार है, जिसको बंद किया जाना चाहिए। क्षेत्रीय बाजार पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान नगर महासचिव पुरुषोत्तम गुप्ता, ओम नारायण त्रिपाठी, इमरान अली राजू ,विजय करण यादव, हिमांशु वैश्य, वीरेंद्र गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, गुलशन सोनी आदि मौजूद रहे।