{"_id":"601c3ffb8ebc3e4a8c7ece28","slug":"sp-sdm-river-army-dm-banda-news-knp6099133124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरी चौरा कांड ने अंग्रेजों को दिया था बड़ा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरी चौरा कांड ने अंग्रेजों को दिया था बड़ा संदेश
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते बीएसए हरिश्चंद्रनाथ।
- फोटो : BANDA
बांदा। चौरी चौरा में जो हुआ वो सिर्फ थाने में आग लगाने की घटना तक सीमित नहीं है। इस घटना ने तत्कालीन अंग्रेजी शासन को बड़ा संदेश दिया था। इतिहास में घटना को सही जगह नहीं दी गई। चौरी चौरा के शहीदों को हमें सलाम करना चाहिए। यह उद्गार डीएम आनंद कुमार सिंह ने व्यक्त किए। वह बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक दुर्ग भूरागढ़ में स्थित शहीद स्मारक में आयोजित चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। केन नदी किनारे स्थित ऐतिहासिक भूरागढ़ दुर्ग का नजारा ही बदला हुआ था।
प्रशासन द्वारा की गई भव्य व्यवस्थाओं के बीच प्रधानमंत्री का लाइव टेलीकास्ट सुना गया। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए। डीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में किसानों के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडी में किसानों को फसल बेचने की आजादी होगी। उनकी जमीन पर किसी की बुरी नजर नहीं पड़ेगी। डीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रिटायर्ड सूबेदार डीसी श्रीवास्तव सहित डीएस तिवारी, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद मोनिस खां, राजनारायण कुशवाहा, एसबी सिंह, एनके शुक्ला आदि पूर्व सैनिकों सहित एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, डीसी (एनआरएलएम) करुणा करन पांडेय, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, एसडीएम सदर सुधीर सिंह (आईएएस) ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम और एसपी ने रिटायर्ड सूबेदार एनके शुक्ला व एसबी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
दिवारी नृत्य की शानदार प्रस्तुति पर टीम के लीडर रमेश पाल को भी दोनों अफसरों ने प्रशस्तिपत्र दिए। महोत्सव में कई स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड सहित प्रधानाचार्य, शिक्षक व अन्य विभागों के कर्मी व अफसर शामिल रहे। प्रात: भूरागढ़ शहीद स्मारक में गायन के बाद वंदे मातरम की धुन गूंजी। यहां से प्रभात फेरी निकाली गई। स्कूल-कालेजों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इनमें सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, जीआईसी, डीएवी, खानकाह इंटर कालेज आदि थे। बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने चौरी चौरा कांड का नाट्य मंचन किया। बीपी ओमर की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बजरंग इंटर कालेज के छात्रों ने गीत सुनाया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एलईडी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव टेलीकास्ट दिखाया। सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ, डीआईओएस विनोद सिंह, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, अपर सूचना अधिकारी कुमारी शारदा, बीडीओ अनुभा श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इंसेट---
शहीदों के आश्रित सम्मानित, प्रभात फेरियां निकलीं
बबेरू। मियां बरौली गांव में चौरी चौरा शताब्दी समारोह में शहीद संतोष सिंह की प्रतिमा पर नोडल अधिकारी एसडीएम सौरभ शुक्ला, शहीद की पत्नी विनोदा सिंह, पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने माल्यार्पण किया। पत्नी को स्मृति चिन्ह, शाल व नारियल देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंठा व मियां बरौली की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पूर्व फौजी इंद्रपाल कुशवाहा, रामराज यादव, मुन्ना लाल यादव, चंदराज, अर्जुन सिंह, भूपेंद्र सिंह, उमेश कुमार, गीता देवी, कमल यादव, हर्ष कुमार आदि मौजूद थे। सिमौनी गांव में शहीद वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के स्मारक पर नोडल अधिकारी परवेज खां व एडीओ पंचायत सूरजपाल यादव ने उनके माता-पिता को स्मृति चिन्ह, शाल, नारियल दिया। शिक्षक संजय सिंह, पूर्व सैनिक वंशराज, दिनेश यादव, कुंवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे। पल्हरी गांव में बीडीओ डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी ने शहीद राम भवन प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद की पत्नी भूरी देवी को स्मृति चिन्ह दिया। राकेश सिंह, अजय कुमार, हरी नारायण, रवि मौर्या आदि मौजूद रहे। (संवाद)
इंसेट---
शहीद की पत्नी को स्मृति चिन्ह दिए
अतर्रा। भुसासी गांव में एसडीएम जेपी यादव व सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने शहीद हिमांचल सिंह स्मारक में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद की पत्नी कुशल कुमारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रभात फेरी निकाली गई। भाजपा नेता संजय सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज, शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संत विवेकानंद विद्या पीठ, तुलसी फ्लावर गार्डन, पीजी कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज आदि में सामूहिक वंदेमातरम गाया गया। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, रमेशचंद्र त्रिवेदी, डॉ. विनोद त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव, डॉ. सीके राजपूत, अनिल मिश्रा आदि मौजूद थे। खुशी, राखी, स्नेहा, श्रीया, परी, संध्या, माही, खुशी, अंजली, पायल,पूजा आदि ने वंदेमातरम गाया। (संवाद)
इंसेट---
शहीद के बेटे और भाई को सम्मानित किया
नरैनी। नगर पंचायत कार्यालय में शहीद लांस नायक सुरेंद्र कुमार के बेटे धर्मेंद्र कुमार व भाई राजेंद्र कुमार को नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा ने स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। बेथेल मिशन इंटर कॉलेज, दीनदयाल पांडे इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय प्राचीन, कन्या प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, ईओ अमर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
इंसेट---
शहीद की पत्नी को सम्मानित किया
मटौंध। शहीद अजीत कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद की पत्नी रानी देवी को नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह व तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने शाल भेंटकर सम्मानित किया। राजकीय इंटर कॉलेज व परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। ईओ विजय बहादुर, अवधेश कुमार शुक्ला, जीतेंद्र कुमार, राघवेंद्र पांडेय, स्वर्ण सिंह, कैलाश, अभिषेक सरजू आदि मौजूद रहे। (संवाद)
इंसेट---
शहीद सूरजपाल की पत्नी का सम्मान
तिंदवारी। प्राथमिक विद्यालय खैरिहार में शहीद सूरजपाल सिंह की पत्नी पान कुंवर को बीडीओ अमित कुमार व शिक्षक संघ अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। इस दौरान रिटायर्ड सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह समेत पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। शिक्षक राजेंद्र श्रीवास्तव, सत्यवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरीओम सिंह, प्रदीप सिंह, म्यान सिंह, उर्मिला परिहार, कल्पना सिंह, सुनीता देवी, मयंक मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, बासिलपुर गांव में शहीद जगराम सिंह की प्रतिमा में पुष्प अर्पित किए। शहीद की पत्नी प्रेमा देवी को नोडल अधिकारी गीता सिंह, ग्राम विकास अधिकारी पुष्पा प्रियदर्शनी ने स्मृति चिन्ह व शाल भेंट की। इस मौके पर शेष नारायण मिश्रा, रामप्रकाश ओझा, विश्वदीप, रवि पटेल, शिवविलास सिंह आदि मौजूद थे। (संवाद)
इंसेट---
वंदे मातरम गाकर प्रभारी फेरी निकाली
कमासिन। शहीद कमल किशोर के आवास पर पुष्पांजलि दी गई। विनोबा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। वंदे मातरम गाया। छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। रामकृष्ण द्विवेदी और थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने शहीद को सलामी दी। ब्लॉक परिसर में शहीद के परिजन विपिन बिहारी, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, अवधेश कुमार, विनय कुमार, आशीष, कल्लू को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रभाकर पटेल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश सिंह, रामप्रकाश बड़गैया आदि रहे। ओदहा गांव में शहीद उदय भान सिंह के परिजनों का सम्मान कर पुलिस ने सलामी दी। जसपुरा में प्रथम विश्व युद्ध में शहीद 40 शहीदों को थाने के पास स्थित स्मारक में श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम रामकुमार, थाना इंसपेक्टर पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद थे। सुबह प्रभात फेरी रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार पटेल सहित शिक्षक नेता राजवीर सिंह, ग्राम प्रधान तोप सिंह व कस्बावासी मौजूद थे। (संवाद)
इंसेट---
निबंध और भाषण प्रतियोगिता
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई। इरा खान, मेधा मिश्रा, वैष्णवी शुक्ला, स्वाती यादव, शबाना, अनुष्का द्विवेदी आदि शामिल हुईं। भाषण में मेधा मिश्रा प्रथम, इरा खान द्वितीय व वैष्णवी शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने चौरी चौरा कांड के बारे में बताया। जेपी सिंह व डॉ. शशिभूषण आदि रहे। (संवाद)
------------------
फोटो परिचय-17-शहीद उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते थाना प्रभारी, बीडीओ, परिजन व समाजसेवी आदि।
बिकरू कांड के शहीद सीओ को दीश्रद्धांजलि
बांदा। बिकरू (कानपुर देहात) में विकास दुबे के हमले में शहीद हुए स्थानीय सहेवा (बांदा) गांव के मूल बाशिंदे और सीओ देवेंद्र मिश्रा को उनके गांव में श्रद्धांजलि दी गई। गिरवां थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने पुलिस की ओर से सलामी दी। गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि में महुआ बीडीओ लवकुश कुमार, एडीओ वीर सिंह, वीडीओ शशि प्रकाश सिंह, समाजसेवी उमाशंकर पांडेय, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष भवानीदीन, प्रधानाध्यापक शालिनी कनौजिया और शहीद सीओ के भाई राजीव मिश्र व रामाधिदत्त मिश्र ने चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। (संवाद)