{"_id":"a241b1eacd47b24a7fba26d943235548","slug":"sp-reached-kalvaria-village-road-construction-started-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलवरिया गांव की दो सड़कों पर काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलवरिया गांव की दो सड़कों पर काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले चौथ वसूली के लिए सड़क निर्माण में लगे मजदूरों से मारपीट करने वाले बलखड़िया गैंग के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को एसपी राकेश शंकर खुद कलवरिया गांव पहुंचे और ग्रामीणों और मजदूरों का भय दूर करने के लिए संगीन लेकर आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की।
विज्ञापन
वे उस जगह भी गए जिस सड़क के कमीशन के लिए बलखड़िया गैंग ने मारपीट की थी। पहले महज मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने वाली पुलिस ने अब डकैतों पर कुछ संगीन धाराएं और जोड़ दी है। पुलिस के भरोसा देने पर मजदूरोें ने फिलहाल काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
फतेहगंज थाना क्षेत्र मेें जबरापुर-कलवरिया गांव के बीच पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई जा रही सड़क में रविवार की रात दस्यु सरगना बलखड़िया ने धावा बोलकर कई मजदूरों को बुरी तरह पीटा था। पिटाई से कई मजदूर घायल हो गए थे। मजदूरों द्वारा इसकी तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने बलखड़िया व दो अन्य बदमाशों बबली कोल तथा लवलेश के विरुद्ध सिर्फ 323/506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर, खौफजदा मजदूरों ने काम से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
अखबार में यह खबर प्रमुखता से छपने के बाद बुधवार को एसपी राकेश शंकर लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने खुद संगीन संभाली और आसपास कांबिंग की। एसपी ने ग्रामीणों और मजदूरों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। यह भी कहा कि सड़क निर्माण पूरा न होने तक यहां पीएसी तैनात रहेगी।
अंतत: बुधवार को दोपहर बाद दो सड़कों पर काम शुरू हो गया। अभी जबरापुर से पियार जाने वाले सड़क का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। यहां के ठेकेदार सुशील गुप्ता ने बताया कि मजदूर काम करने को तैयार नहीं है। उधर, थानाध्यक्ष प्रेमपाल शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट में अब धारा 387 (चौथ वसूली की धमकी) और दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम निरुद्ध किया गया है। इसमें स्वदेश पटेल उर्फ बलखड़िया और उसके गिरोह के लवकुश व बबली आदि को नामजद किया गया है।