{"_id":"6037e3558ebc3e8c911c76f3","slug":"sp-police-city-majistrate-gst-rupees-banda-news-knp6141429140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी विसंगतिपूर्ण, व्यापारी हुए बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी विसंगतिपूर्ण, व्यापारी हुए बर्बाद
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए सपाई।
- फोटो : BANDA
बांदा। जीएसटी को विसंगति पूर्ण बताते हुए सपा व्यापार सभा ने प्रदेश के गवर्नर को ज्ञापन भेजा है। कहा कि जुलाई 2017 से लागू होने होते ही व्यापारी इसका विरोध करते चले आ रहे हैं। यह इंसपेक्टर राज बढ़ाने वाली है। इसमें इतनी विसंगतियां हैं कि अब तक 900 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं।
यह इस बात की बानगी है कि बिना तैयारी और व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना नोट बंदी की तर्ज पर लागू कर दी गई। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन आदि ने प्रदेश के व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। विसंगति पूर्ण जीएसटी से व्यापारी भयंकर तनाव में हैं। मांग की कि जीएसटी रद्द करें। व्यापारी प्रतिनिधियों की सलाह के बाद बदलाव कर नया कानून बनाएं। ज्ञापन देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव, व्यापार सभा अध्यक्ष अशोक भागवानी, प्रदीप यादव, रईस खां, मनोज वर्मा, जमाल बांदवी, मुशीर अहमद फारुकी, संजय यादव, कमलेश प्रजापति, आरएन साहू, पवन साहू, इरफान खां, विद्या सागर तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। (संवाद)
-------------
फोटो परिचय-4-ओवर लोडिंग के विरुद्ध सपा के क्रमिक अनशन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद।
ओवरलोडिंग के खिलाफ सांसद अनशन पर बैठे
बांदा। ओवरलोड वाहनों से ध्वस्त हो रहीं मंडल मुख्यालय व गांवों की सड़कों के विरोध में सपाइयों द्वारा शुरू किया गया क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद भी धरने में शामिल हुए। सांसद ने कहा कि ओवरलोडिंग के साथ ही जिले में अवैध खनन हो रहा है। नदियों की जलधारा रोककर एनजीटी के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। चेतावनी दी कि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुशील त्रिवेदी, अभिषेक शुक्ला, धीरज मिश्रा, जगरूप यादव, अनूप मिश्रा आदि अनशन पर बैठे। (संवाद)
विज्ञापन
-------------
वेतन, पेंशन के लिए कर्मियों का धरना जारी
बांदा। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति पांच माह से बकाया वेतन और पेंशन हासिल करने के लिए आंदोलन पर डटी हुई है। बृहस्पतिवार को भी कर्मियों का धरना जारी रहा।
संघर्ष समिति का कहना है कि निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों को पांच माह से वेतन/पेंशन नहीं मिली। उनके परिवार आर्थिक तंगी का शिकार हो रहे हैं। 16वीं शाखा परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन में समिति ने मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के आश्वासन पर उनका आभार जताया। अध्यक्षता समिति के सह संयोजक जीपी शैलेंद्र और संचालन राजकुमार यादव ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार, सुशील वर्मा, वीके सिंह, रामेश्वर, रामरूप, उमाचरन, आरएस त्रिपाठी, राकेश बिहारी पांडेय, विनय यादव आदि शामिल रहे। (संवाद)