फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP leaders gave the government blanket Collectorate

सपा नेताओं ने बांटे कलेक्ट्रेट में सरकारी कंबल

Sun, 27 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 27 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
SP leaders gave the government blanket Collectorate

बांदा। तीन हजार कंबलों की पहली खेप आने के बाद

विज्ञापन
प्रशासन ने मंडल मुख्यालय समेत सभी तहसीलों में जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरण शुरू कर दिया है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम सुरेश कुमार ने तीन सौ गरीबों को कंबल बंटवाए। इस अवसर पर सपा नेताओं का जमघट रहा और उन्होंने अपने हाथों से सरकारी कंबल बांटे।
 
बेसहारा, बेघर और निर्धन लोगों को ठंड से बचाने के लिए डीएम ने प्रदेश सरकार द्वारा मिले बजट से पहले चरण में करीब तीन हजार कंबल मंगवाए हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें 2500 कंबल तहसीलों को भेज दिए गए हैं। 300 कंबल सोमवार को कलेक्ट्रेेट परिसर में गरीबों को बांटे गए।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा 1500 कंबल उप जिलाधिकारियों और स्वयंसेवी संगठनों ने अपने स्तर से मंगाकर बांटे हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जनपद में 4500 कंबल बांटे जा चुके हैं।

उधर, कलेक्ट्रेट में सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, विधायक विशंभर सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, महामंत्री राजेंद्र सिंह यादव, अल्पसंख्यक सपा उपाध्यक्ष हाजी रफीकुस्समद, सपा छात्रसभा अध्यक्ष निर्भय सिंह मोंटी, सुशील त्रिवेदी आदि ने वृद्ध पुरुष और महिलाओं को अपने हाथों कंबल बांटे।

डीएम के साथ इस अवसर पर एडीएम दया शंकर पांडेय, सिटी मजिस्टे्रट आरके श्रीवास्तव, तहसीलदार संत कुमार और कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed