फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP district president and media in-charge expelled each other from the party

Banda News: सपा जिलाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ने एक-दूसरे को पार्टी से किया निष्कासित

Thu, 28 Aug 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
SP district president and media in-charge expelled each other from the party
फोटो 34- सपा जिलाध्यक्ष का लेटर पैड। सोशल मीडिया - फोटो : स्रोत : संस्थान
बांदा। समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बुधवार को पार्टी के दो पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर पार्टी से निष्कासित किए जाने का पत्र जारी कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर पार्टी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी को छह साल के लिए निष्कासित किया। इकसे कुछ देर बाद ही मीडिया प्रभारी ने जिलाध्यक्ष को 12 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने इससे अनभिज्ञता जताई है। वहीं सियासी गलियारों में इसकी खूब चर्चा है। सोशल मीडिया में इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने पत्र जारी कर छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव व पार्टी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रवक्ता की पार्टी विरोधी गतिविधियों व अवैध कार्यों में संलिप्तता की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर उन्हें हटाया गया है। कहा कि कोर कमेटी के सदस्यों ने उनकी शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष से की थी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रमोद गुप्ता अवैध गुटखा फैक्टरी के संचालन में दोषी पाए गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है। वहीं इसके कुछ देर बाद ही प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ने अपने लेटर पैड पर जिलाध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों, अनुशासनहीनता और भाजपा से सांठगांठ के आरोप में पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर 12 वर्ष के लिए निष्कासित करने का पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष फर्जी तरीके से आमजन को गुमराह कर रहे हैं। इस संबंध में पार्टी के महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने कहा कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। पार्टी के पेज पर किसी को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। दूसरी ओर सपा के अंदर मची खींचतान से जिले के लोगों में कौतूहल है।

फोटो 34- सपा जिलाध्यक्ष का लेटर पैड। सोशल मीडिया

फोटो 34- सपा जिलाध्यक्ष का लेटर पैड। सोशल मीडिया- फोटो : स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed