{"_id":"573619cc4f1c1bf50691995d","slug":"sp-chief-saw-city-s-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा अध्यक्ष ने देखा शहर का जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा अध्यक्ष ने देखा शहर का जल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 13 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
तहसील में पाइप लगाकर पानी बर्बाद करता कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। शहर में पानी के संकट और जल संस्थान अभियंताओं की लापरवाही सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने भी देखी। वह शुक्रवार को सुबह शहर में जायजा लेने निकले थे। अध्यक्ष ने बताया कि छिपटहरी मोहल्लेे में गलियों में पाइप लाइन टूटी मिली। यहां के लोगों ने बताया कि जल संस्थान अभियंता नहीं सुनते। पानी के लिए का भीषण संकट है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने जल संस्थान अभियंता मौर्या को फोन पर बुलाकर हालात दिखाए। अभियंता ने तीन दिनों ने आपूर्ति दुुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया। यह भी बताया कि पेयजल संकट के लिए कंट्रोम रूम खोला गया है। इसका नंबर 8795818238 है।
विज्ञापन
उधर, सब्जी मंडी छावनी रोड के नागरिकों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से अपर आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके इलाके में पेयजल संकट है। आनंदी कुआं से पाइप लाइन जोड़कर आपूर्ति नहीं की जा रही। 18 माह से पानी नहीं मिल रहा। जबकि 11 लाख रुपये इसमें खर्च किए जा चुके हैं। अर्जी देने वालों में कल्लू सिंह राजपूत, गोरेलाल गुप्ता, मोहम्मद दिलशाद, उमेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उधर, एक तरफ शहर में जहां पानी का भीषण संकट है वहीं अधिकारी अपने दफ्तरों में पानी की जमकर बर्बादी करा रहे हैं। इसकी ताजी बानगी सदर तहसील में शुक्रवार को नजर आई। नवनिर्मित तहसील भवन की सीढ़ियां और फर्श चमकाने और परिसर में छिड़काव करने के लिए कर्मचारी ने घंटों पंप से पानी की बर्बादी की।