{"_id":"6708355db4057365f90d0fe6","slug":"son-in-law-and-mother-in-law-were-hit-by-a-bike-rider-coming-from-the-front-mother-in-law-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-116732-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दामाद-सास को सामने से आए बाइक सवार ने मारी टक्कर, सास की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दामाद-सास को सामने से आए बाइक सवार ने मारी टक्कर, सास की मौत
विज्ञापन
बांदा। दवा कराने जा रहे बाइक सवार दामाद-सास को सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। सास की रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी कलमतिया (55) अपने दामाद फूलचंद्र (45) के साथ बाइक से हरदी गांव में दवा लेने जा रही थी। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के पास सामने से आई दूसरी बाइक ने गलत साइड में आकर टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को नरैनी सीएचसी पहुंचाया।
यहां से कलमतिया को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात कलमतिया की मौत हो गई। पति राजानाती ने बताया कि दो पुत्र व छह पुत्रियां हैं। गांव में रहकर वह मजदूरी करता है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।