{"_id":"6283de98de061d1f3f594a6d","slug":"somewhere-the-cameras-and-somewhere-the-emergency-alarm-is-bad-banda-news-knp697336157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं कैमरे तो कहीं इमरजेंसी अलार्म खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं कैमरे तो कहीं इमरजेंसी अलार्म खराब
विज्ञापन
Somewhere the cameras and somewhere the emergency alarm is bad.
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। कहीं सीसीटीवी कैमरे बंद मिले तो कहीं इमरजेंसी अलार्म खराब मिला। कई बैंकों में अग्निशमन यंत्र भी दुरुस्त नहीं मिले। मंडल मुख्यालय बांदा शहर के बैंकों का यह हाल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने खुद देखा। कई बैंकों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने इंदिरा नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक शाखाओं का जायजा लिया। बैंक में मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। बैंक मैनेजरों से कहा कि सुरक्षा उपकरण हमेशा दुरुस्त और चालू रखें। पुलिस के सहयोग का भरोसा दिलाया। बैंक आने वाले ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े कराने को कहा। यहां अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह, इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत आदि मौजूद रहे।
उधर, कस्बों में भी बैंक ब्रांचों का पुलिस अफसरों ने निरीक्षण किया। अतर्रा में क्षेत्राधिकारी सियाराम ने बैंक के आसपास मौजूद अराजकतत्वों से पूछताछ की और चेतावनी दी। बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा की जानकारी ली। सुरक्षा गार्डों से नंबर साझा करने को कहा। यहां इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे, उप निरीक्षक राजेश मिश्रा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। उधर, सीओ ने बदौसा कस्बे के फतेहपुर तिराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई की हिदायत दी। थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।