{"_id":"61cf4b87bcb77750a47d8fbf","slug":"solve-the-problems-of-entrepreneurs-in-10-days-banda-news-knp672807585","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन में निपटाएं उद्यमियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन में निपटाएं उद्यमियों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उद्यमियों की जो भी स्थानीय समस्याएं हैं, उनके निस्तारण की डीएम अनुराग पटेल ने आठ से 10 दिन की लक्ष्मण रेखा खींच दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद-एक उत्पाद योजनाओं का लक्ष्य कम होने पर असंतोष जताते हुए संबंधित विभागों को चेतावनी दी है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की जिलास्तरीय बैठक हुई। डीएम ने बैठक से अनुपस्थित एलडीएम और जल निगम के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। यूपीसीडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में रुचि लें। जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा है कि हर माह नियमित रूप से बैठक करें। कोई अधिकारी किसी काम से मुख्यालय से बाहर है तो उनका द्वितीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद-एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) के आवेदनों को लेकर बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
उद्यमियों ने बताया कि भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पानी का संकट है। डीएम ने कहा कि इसके लिए वह जल जीवन मिशन में जोड़ने का प्रस्ताव दें। यहां की खराब सड़कें दुरुस्त कराने के लिए उद्योग उपायुक्त को निर्देश दिए। ओडीओपी में शजर पत्थर के साथ रेडीमेड गारमेंट्स और टेलरिंग को भी जोड़ने के लिए शासन को पत्र भेजने के लिए उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए। ऑक्सीजन प्लांट में एक सप्ताह के अंदर बिजली कनेक्शन देने को कहा। प्लांट कंपनी के निदेशक रोहित जैन ने डीएम को बताया कि 210 केवीए का लोड स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अधिशासी अभियंता सब स्टेशन पहले बनाने की बात कह रहे हैं। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई। साथ ही एमडी को पत्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद जहीरुद्दीन सिद्दीकी, व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मनोज जैन, अशोक गुप्ता, दानिश सईद भी मौजूद रहे।