{"_id":"575c50064f1c1b8c1b9c5809","slug":"slow-progress-sianddis-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी प्रगति पर सीएंडडीएस को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी प्रगति पर सीएंडडीएस को चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
बैठक लेते कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू। साथ में मंडल के जिलाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने बुंदेलखंड विकास निधि के कार्यों में धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए सीएंडडीएस (जल निगम) की शिथिलता पर चेतावनी दी। हमीरपुर के छिरका गांव में चेकडैम निर्माण में अनियमितता पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को मयूर भवन सभागार में मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यक्रम समेत त्वरित आर्थिक विकास योजना, बुंदेलखंड विकास निधि, बुंदेलखंड पैकेज और 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। मंडल के चारों जिलों में 1230 तालाबों में सिर्फ 528 की खुदाई पूरी होने और 527 तालाबों में काम शुरू न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
बांदा-अतर्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में पटरी से बिजली के खंभे न हटाने पर मुख्य अभियंता (विद्युत) के विरुद्ध शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। बुंदेलखंड विकास निधि से हमीरपुर व महोबा में काम शुरू न होने और बांदा व चित्रकूट में धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। मंडलायुक्त ने पोषण मिशन के तहत गोद लिए गए गांवों का निरीक्षण न करने पर स्पष्टीकरण मांगने और राशन कार्डों की डुप्लीकेसी रोकने व तालाबों की सिल्ट सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम योगेश कुमार (बांदा), मोनिका रानी (चित्रकूट), वीरेश्वर सिंह (महोबा) और उदयवीर सिंह (हमीरपुर) ने कार्यदाई संस्थाओं को 50 लाख से अधिक लागत के प्रोजेक्ट समय से पूरा करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, सीडीओ आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
छुट्टी पर भी विकास भवन में खुली रहीं फाइलें
बांदा। सेकेंड सटर्डे (माह का द्वितीय शनिवार) की छुट्टी के बावजूद विकास भवन में कई दफ्तर खुले रहे। लिपिक फाइलें उलटते-पलटते नजर आए। पूछने पर जवाब दिया कि मंडलायुक्त आज मीटिंग ले रहे हैं। ‘साहब’ कभी भी फोन से कोई सूचना या जानकारी मांग सकते हैं।
दरअसल, मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू मयूर भवन सभागार में शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मीटिंग में सभी मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारी प्रगति रिपोर्ट के साथ मौजूद रहे। मंडलायुक्त को हर सूचना की जानकारी देने के लिए छुट्टी के बावजूद दफ्तर खुले रहे। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें छुट्टी होने पर भी फोन कर दफ्तर बुलाकर बैठा लिया गया है।