फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sisters travel for free today in buses

बहनें आज बसों में करें मुफ्त में यात्रा

Sun, 02 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sisters travel for free today in buses
बांदा। रक्षाबंधन पर ‘बहनें’ परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी। शासन की यह सौगात सोमवार (3 अगस्त) की रात 12 बजे तक के लिए है। शासनादेश जारी होते ही परिवहन निगम ने विभिन्न रूटों पर बस संचालन की तैयारी कर ली। उधर, यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत निगम ने दिल्ली, कानपुर, इलाहाबाद मार्ग में 18 अतिरिक्त बसें लगाई हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार (2 अगस्त) की रात 12 बजे से सोमवार (3 अगस्त) की रात 12 बजे तक महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। शासनादेश के हवाले से यह जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) परमानंद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को लेकर दिल्ली मार्ग पर सात, कानपुर, इलाहाबाद मार्ग में 4-4 और चित्रकूट-दिल्ली व लखनऊ के लिए एक-एक बस लगाई गई है। बसों का संचालन पहली अगस्त से शुरू कर दिया गया है। पांच बसें रिजर्व में रखी गई हैं। जिस मार्ग के यात्रियों की संख्या अधिक होगी उस मार्ग पर रिजर्व बस भेजी जाएंगी। साथ ही 5 अगस्त तक चालक व परिचालक सहित अन्य स्टाफ कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क बस में नहीं मिलेगा प्रवेश
एआरएम ने बताया कि बसों में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग व मॉस्क अनिवार्य किया गया है। यात्रा के पूर्व यात्री को थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी। यात्री को फिट होने की स्लिप दी जाएगी। यात्रा के दौरान अधिकारियों व परिचालक को यह स्लिप दिखानी होगी। अन्यथा उसे अगले बस स्टैंड पर उतार दिया जाएगा। बिना मास्क यात्रियों को बस के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed