फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   shubh muhurt me diwali

एक दशक बाद स्वाती नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में दिवाली

Wed, 11 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
shubh muhurt me diwali
बांदा। एक दशक बाद यह शुभ मुहूर्त आया है कि दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को स्वाती नक्षत्र में मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में लक्ष्मी पूजन व दीपदान से शारीरिक कष्टों का हरण होता है। पूरे साल लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

बामदेव संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक अवस्थी का कहना है कि 10 वर्षों के बाद यह मुहूर्त और संयोग अबकी आया है कि दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को स्वाती नक्षत्र में हो रही है। यह शुभ मुहूर्त शनिवार को शाम 5.22 से 7.12 बजे तक रहेगा। स्वाती नक्षत्र में लक्ष्मी पूजन व दीपदान करने से शारीरिक कष्टों का हरण होता है और पूरे साल लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन दोपहर 3 बजे से रात 8.09 बजे तक होगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य उमाकांत त्रिवेदी (कटरा) का कहना है कि धनतेरस का मुहूर्त 12 नवंबर को शाम 6.30 बजे शुरू हो जाएगा। अगले दिन गुरुवार को शाम 6 बजे तक धनतेरस पूजन का मुहूर्त रहेगा। जबकि खरीदारी पूजन के बाद रात्रि 8.33 बजे तक की जा सकेगी। इसके बाद नरक चतुर्दशी लग जाएगी। यह 14 नवबंर को दोपहर 2.18 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed