फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Show cause notice to engineer absent from meeting

Banda News: बैठक से अनुपस्थित अभियंता को कारण बताओ नोटिस

Fri, 31 Oct 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to engineer absent from meeting
बांदा। विभागीय कार्यों को गति लाएं व समय से पूर्ण करें। किसानों को खाद की समस्या नहीं होने पाए। यह निर्देश आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। आयुक्त कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक में उन्होंने महोबा में हेल्थ इंडिकेटर में सुधार लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को गांव में जन चौपाल आयोजित करने तथा फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में प्रगति लाने की बात कही। बैठक में अभियंता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी के कार्य की समीक्षा करते हुए महोबा, हमीरपुर एवं चित्रकूट में मुख्य विकास अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिए। टूरिज्म के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद महोबा एवं हमीरपुर के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को दिए। हमीरपुर एवं महोबा के सेतुओं के निर्माण कार्य में मैनपॉवर को बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ कार्य को तेज गति से कराए जाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। बैठक में जिलाधिकारी बांदा जे. रीभा, जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम मीन शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed