फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Short supply , he also polluted

थोड़ी आपूर्ति, वह भी प्रदूषित

Wed, 03 Dec 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Wed, 03 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
Short supply , he also polluted
छावनी, कलामतपुरा, चौक बाजार, बिजली खेड़ा समेत शहर के तमाम इलाकों के लोगों ने बताया कि घरों यदा-कदा आपूर्ति का पानी मिलता है। वह भी दूषित रहता है। बिजली खेड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जाड़े में 15 से 20 मिनट सप्लाई होती है। गर्मी में टोटियां ताकते हैं। वकील गंगा प्रसाद कालूकुआं ने बताया कि बड़े लोग सबमर्सिबल से प्यास बुझा रहे हैं। जरैली कोठी के रामसेवक ने बताया कि हफ्ते में एक-दो दिन ही जलापूर्ति होती है। व्यवसायी अशोक कुमार जैन कहते हैं कि दूषित पानी लोगों की सेहत बिगड़ रही है। दुकानों में पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है।
विज्ञापन

नगरों, कस्बोें में भी हाय-तौबा
बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार नगर व ग्रामीण की 60 हजार आबादी पर दो नलकूप अपर्याप्त हैं। मरका रोड, करुइहा पुरवा, शास्त्री नगर, अतर्रा रोड, टीचर्स कालोनी, तिंदवारी नहर पटरी के आगे व बांदा रोड नहर पटरी के आगे को लोगों को पाइप लाइन से पानी नहीं मिलता। वार्ड सदस्य अभिषेक गुप्ता, अधिवक्ता रामखेलावन प्रजापति, मंजुलता अग्रहरि, विवेकानंद गुप्ता, राजा मिश्रा ने बताया कि छह बोर हुए, पर ये नलकूप आज तक चालू नहीं हो पाए। गंदे व कम पानी से काम चलाना पड़ रहा है।  नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार यहां सात नलकूप और दो ओपेन वेल और एक ओवरहेड टैंक है और कर्मियों की भारी फौज भी। लेकिन 10-20 मिनट आपूर्ति की जा रही है। ओममणि वर्मा कृष्णा नगर, अशोक कुमार कुशवाहा राजीव नगर, खालिद नियाजी और संतोष रैकवार, ओम प्रकाश पांडेय का कहना है कि माह में 10 दिन ही टोटियों से पानी नसीब होता है।  अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार स्टेशन रोड, चौक बाजार, नरैनी रोड, रामलीला मैदान, बांदा रोड बस स्टैंड, तेल वाली गली, भद्रकाली रोड आदि स्थानों पर लीकेज है। जो कभी नहीं ठीक होते। वार्ड सदस्य राकेश पयासी, माताबदल सोनकर, राधा कोटार्य, दिनेश गुप्ता, अरुण उपाध्यय, संजय साहू आदि ने बताया कि ऊंचाई में बसे लाल थोक, सुलक थोक, बजरंग नगर, तिलक नगर आदि मोहल्लों में पानी पहुंचता ही नहीं है। बिल बराबर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed