फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shiva village quarantine after positive case

पॉजिटिव केस के बाद शिव गांव क्वारंटीन

Sun, 05 Apr 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Shiva village quarantine after positive case
शिव गांव के प्रवेश मार्ग में तैनात पुलिस और अधिकारी। - फोटो : BANDA
ओरन/अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव का रविवार को नजारा ही बदल गया। गांव के प्रवेश मार्ग पर ही बैरियर लगाकर आवाजाही रोक दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीएम, एसपी से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों का यहां जमघट लगा रहा। पूरे गांव में चारों ओर से बैरीकेडिंग लगाकर सीमाएं सील कर दी गईं। नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज किया। गांव के बाशिंदे भी आशंकित और खौफजदा हैं।
विज्ञापन

शिव गांव के चार लोगों को 2 अप्रैल को गांव से उठाकर राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था। इन चारों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में 55 वर्षीय एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के बाद शिव गांव प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगाहों में चढ़ गया।
विज्ञापन

रात से ही गांव की नाकाबंदी शुरू हो गई। रविवार को गांव में सन्नाटा पसरा नजर आया। सुबह से ही पुलिस और बबेरू नगर पंचायत तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने यहां डेरा डाल दिया। गांव के सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। पूरे गांव में दवा का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। चारों लोगों के परिजनों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। वहां उन्हें क्वारंटीन किया गया है। उनके नमूने भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में डीएम अमित सिंह बंसल, एसपी डा.एसएस मीणा, बबेरू एसडीएम महेंद्र प्रताप और सीओ राजीव प्रताप सिंह गांव पहुंचे और पूरा जायजा लिया। पुलिस ने पूरे गांव में लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी है। ग्राम प्रधान अच्छेलाल यादव ने बताया कि पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति धार्मिक प्रवृत्ति का है। घर में रहकर खेती-किसानी करता है। निजी वाहन भी है। छह पुत्र हैं। सभी की शादी हो गई है। दो पुत्र मुंबई में काम करते हैं। गांव की आबादी लगभग 12 हजार है।
पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हुई
बांदा। शिव गांव में एक और पॉजिटिव मिलने के बाद बांदा जनपद में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 हो गई है। दोनों ही निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। पहली पॉजिटिव रिपोर्ट बांदा शहर के गूलरनाका निवासी 40 वर्षीय युवक की आई थी। वह पहली अप्रैल से मेडिकल कालेज में है। उसका पूरा मोहल्ला और आसपास की सड़कें व गलियां पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी है। पूरे मोहल्ले के सैनिटाइज किया गया है। परिजनों को मेडिकल कालेज में क्वारंटीन में रखा गया है।
मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 45
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती किए गए लोगों की संख्या रविवार को 45 हो गई। इनमें मात्र दो पॉजिटिव हैं, जिन्हें आइसोलेशन विशेष वार्डों में अलग-अलग रखा गया है। शेष लोगों को क्वारंटीन वार्डों में भर्ती किया गया है। इनमें दोनों पॉजिटिव व्यक्तियों के परिवारीजन भी शामिल हैं।

मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि रविवार को 26 लोगों को भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 20 लोगों को दुरुस्त मिलने पर चेकअप के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। इन्हें मिलाकर मेडिकल कालेज में भर्ती होने वालों की कुल संख्या 65 है। मौजूदा में 45 भर्ती हैं। पॉजिटिव केस मात्र दो हैं। कुल 25 जांच नमूने भेजे गए हैं। इनमें रविवार को दोपहर बाद तक 16 की रिपोर्ट आ चुकी है। 14 नमूने निगेटिव मिले हैं। 9 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed