फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shikshamitr in BRC, lock in 70 schools

शिक्षामित्र बीआरसी में, 70 स्कूलों में ताला

Thu, 17 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 17 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitr in BRC, lock in 70 schools

समायोजन निरस्त होने से आहत शिक्षामित्रों ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को स्कूलों में ड्यूटी के बजाए बीआरसी में हाजिरी दी। जिले के 103 स्कूलों में शिक्षामित्र प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। इस बहिष्कार से जिले के 70 स्कूलों के ताले तक नहीं खुले।

विज्ञापन


स्कूल आए बच्चे घंटों इंतजार के बाद लौट गए। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विकल्प के तौर पर ऐसे स्कूलों में एक-एक अस्थाई टीचर की व्यवस्था की गई है। हाईकोर्ट के आदेश से जिले के 1533 शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द हो गया है।
विज्ञापन


1395 प्राथमिक स्कूलों में 103 ऐसे हैं, जिनमें समायोजित शिक्षामित्र ही इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं। बुधवार को शिक्षामित्रों ने स्कूल न जाकर बीआरसी दफ्तरों में हाजिरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में करीब 70 स्कूलों में तालाबंदी रही। बड़ोखर ब्लाक में 11, नरैनी में 9, महुआ में 7, जसपुरा में 14, तिंदवारी में 10,  बिसंडा में 12, कमासिन में 15 और बबेरू ब्लाक में 20 प्राथमिक विद्यालय शिक्षामित्रों के हवाले हैं। साथ ही बांदा नगर क्षेत्र में अलीगंज, मर्दननाका, क्योटरा भाग-1, छोटी बाजार व कैलाशपुरी भाग प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं।

हरतालिका तीज की वजह से महिला शिक्षामित्रों वाले विद्यालयों में छुट्टी रही। अन्य स्कूलों में अघोषित अवकाश रहा। नगर क्षेत्र के शिक्षामित्र डायट में और ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने ब्लाक संशाधन केंद्र पर हाजिरी दी। बाद में खंड शिक्षा अधिकारी ने बहिष्कार करने वाले शिक्षामित्रों को समझा-बुझाकर ताले खुलवाए और पढ़ाई का माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन 70 प्राथमिक स्कूलों में ताला बंदी रही।

ड्यूटी करेंगे तो मिलेगा वेतन
समायोजित शिक्षामित्र ड्यूटी करेंगे तभी वेतन मिलेगा। उन्हें शिक्षामित्र या सहायक अध्यापक में कौन सा वेतन मिलेगा, यह शासन तय करेगा। फिलहाल जिसे जो वेतन मिल रहा है, वह मिलता रहेगा।


शिक्षामित्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। नहीं माने तो खामियाजा भुगतेंगे। इनके बहिष्कार की स्थिति में आसपास के स्कूल से एक-एक टीचर को लगाया गया है। पठन-पाठन का कार्य किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने पाएगा।-ओमप्रकाश त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed