फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'She loses the farmer, walks on the farm-barn'

‘वो किसान की लली, खेत-खलिहान को चली’

Sat, 05 Sep 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
'She loses the farmer, walks on the farm-barn'
बांदा में एक शादी समारोह में आए देशराज पटेरिया (हरी शर्ट में)। - फोटो : BANDA
बांदा। ‘वो किसान की लली, खेत-खलिहान को चली’ जैसे दिलचस्प गीतों से बुंदेलियों का दिल जीतने वाले लोकगीतों के बेताज बादशाह पंडित देशराज पटेरिया ने कई बार बांदा के लोगों को अपने गीतों पर झुमाया था। उनके मुख से आल्हा सुनकर श्रोताओं की भुजाएं फड़क उठती थीं।
विज्ञापन

बुंदेली लोकगीत गायक पंडित देशराज पटेरिया के आकस्मिक निधन पर उनके प्रशंसकों और श्रोताओं में शोक है। पटेरिया पहली बार 1981 में शहर के डिग्गी चौराहा पर बुंदेली लोकगीत कार्यक्रम में आए। इसके बाद कई साल इस कार्यक्रम में अपने गीतों से समां बांधा।
विज्ञापन

इसका आयोजन तत्कालीन समाजसेवी प्रभात कुमार श्रीवास्तव (पप्पू जी) करते थे। जल निगम के रिटायर्ड कर्मचारी जगदीश तिवारी बताते हैं कि उन्हें सुनने के लिए शहर से ज्यादा गांवों का हुजूम उमड़ता था। बांदा रोडवेज बस अड्डे पर जन्माष्टमी के आयोजन में भी पटेरिया ने अपने गीतों से समां बांधा। कार्यक्रम के आयोजक कंडक्टर रईस खां ने उन्हें आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज पटेरिया कई बार कालिंजर महोत्सव में भी आए। इनके अलावा गिरवां इंटर कालेज और जेपी शर्मा इंटर कालेज (बबेरू) में भी बुंदेली गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया था। जानकार बताते हैं कि शहर के जहीर क्लब और रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में भी वह शामिल हुए।

कांग्रेस नेता प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू बताते हैं कि शहर के चित्रगुप्त मंदिर, कटरा में रेलवे अधिकारी सुरेंद्र निगम के पुत्र की शादी में भी शिरकत की थी। बांदा में कांग्रेस के तत्कालीन नेता मदन गोपाल द्विवेदी (दिवंगत) उनके रिश्तेदार थे। जानकारों के मुताबिक देशराज पटेरिया अंतिम बार ब्राह्मण सम्मेलन में शहर के आर्य कन्या इंटर कालेज में करीब सात वर्ष पूर्व आए थे। इसके बाद वह बांदा नहीं आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed