{"_id":"576ad2e24f1c1b456fb481b4","slug":"shared-solutions-committee-active","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘साझा समाधान समिति’ करें सक्रिय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘साझा समाधान समिति’ करें सक्रिय
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल के लेखपालों को संबोधित करते आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडलायुक्त ने किसान प्रतिनिधियों व लेखपालों के साथ बैठक कर कठिन समस्याओं के समाधान के लिए ‘साझा समाधान समिति’ सक्रिय करने के निर्देश दिए। लेखपालों को वरासत दर्ज करने और जमीन की पैमाइश में ईमानदारी से काम करने को कहा।
विज्ञापन
पंडित जेएन महाविद्यालय में बुधवार को बैठक में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि ‘साझा समाधान समिति’ के जरिये तमाम विवाद आसानी से सुलझाए जा सकते हैं। इसमें ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, लेखपाल, पंचायत सचिव, कोटेदार, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्री समेत 11 सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन
उन्होंने भू राजस्व कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने, तहसील स्तर पर फोटो स्टेट मशीन, दोहरे राशन कार्ड ठीक करने और तालाबों की खुदाई व भीटों पर पौधे लगाने पर जोर दिया। डीएम योगेश कुमार ने लेखपालों को ओलावृष्टि व सूखा राहत चेक वितरण में अच्छा काम करने पर सराहा।
विज्ञापन
एसडीएम सदर अनुज सिंह व सीडीओ आरके सिंह ने तालाबों के आसपास अवरोध हटाने और मनरेगा से घरों के आसपास पौधे लगाने को मुफ्त नर्सरी उपलब्ध कराने को कहा। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, एसडीएम पैलानी प्रहलाद सिंह, डीएफओ प्रमोद गुप्ता, डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।