फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shamsher Group won the boat race

Banda News: नौका दौड़ में शमशेर ग्रुप ने मारी बाजी

Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shamsher Group won the boat race
विजेता को शील्ड व साइकिल देकर सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : संवाद
बांदा। केन महोत्सव में बुंदेली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। नौका दौड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

केन महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी केन नदी घाट भूरागढ़ में किया गया। केन जल आरती स्थल पर विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति, जिला गंगा समिति, गंगा समग्र कानपुर प्रांत एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। मुख्य अतिथि महंत सत्यनाथ योगी ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। नौका दौड़ प्रतियोगिता में शमशेर ग्रुप को प्रथम स्थान मिला। वहीं सरस्वती ग्रुप द्वितीय तथा निषादराज ग्रुप तृतीय रहा।
विज्ञापन

राधा और कृष्ण की जोड़ी और उनके मनमोहक नृत्य को देखने के लिए लोग जमे रहे। बुंदेलखंड की दिवारी नृत्य कला में भी कलाकारों ने मन मोहा। गायन व वादन में भी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को ताली बजाने को विवश कर दिया। केन घाट को रंग-बिरंगी झालर व रंगोली से सजाकर बालिकाओं ने अपनी सुंदर कलाकृति से मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश मंत्री हरि नारायण सिंह और संतोष मिश्रा ने नौका दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को उपहार भेंट किया। दिवारी नृत्य कला, गायन व वादन एवं रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में विजेता व उप विजेता को भी पुरस्कृत किया गया। विशेष स्थान प्राप्त करने वालों को साइकिल, मिक्सी ,रूम हीटर, शील्ड आदि देकर पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर गंगा समग्र कानपुर प्रांत के प्रांत संयोजक राजेश कुमार, श्री1008 बलराम दास महाराज ने केन जल महा आरती की। आयोजक जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, सुधीर सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रमिला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed