फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   shahjadi banda news

Banda News: शहजादी की फांसी टलवाने के लिए विधायक भी करेंगे पहल

Thu, 05 Sep 2024 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
shahjadi banda news
बांदा। गोयरा मुगली गांव निवासी शब्बीर की बेटी शहजादी को दुबई न्यायालय ने हत्या के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई। उसके परिजन बेटी को निर्दोष बताकर बचाने की गुहार लगा रहे हैं। सांसदों के बाद बांदा की बेटी की फांसी टलवाने के लिए विधायक व अधिकारी भी पहल करेंगे। उन्होंने इस मामले में हर तरह से प्रयास करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी पिता शब्बीर के मुताबिक उनकी बेटी शहजादी कुछ दिन पहले छल का शिकार हुई। उसे पैसे कमाने का लालच देकर दुबई भेजा गया। वहां उसे बच्चे की हत्या का आरोप मढ़कर जेल भेजवा दिया गया। वह अबू धाबी जेल में बंद है। दुबई की न्यायालय ने शहजादी को फांसी की सजा सुनाई है। पिता के मुताबिक उसे 21 सितंबर को फांसी दी जानी है।
विज्ञापन

इससे पहले पिता शब्बीर बेटी की मौत टलवाने के लिए सभी जगह गुहार लगा रहे हैं। बेटी के साथ साजिश करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली है और विवेचना को आगे नहीं बढ़ा रही है। वहीं शहजादी को बचाने के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के बाद अब विधायकों ने भी इस मामले में हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से शहजादी को न्याय दिलाने का अनुरोध करेंगे। जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप का कहना है कि गोयरा मुगली निवासी शहजादी के पिता शब्बीर व अन्य परिजन राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लेकर आए थे। उसे राष्ट्रपति के यहां भेजवाया है।



हर संभव प्रयास करेंगे : प्रकाश द्विवेदी

भाजपा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि शहजादी का प्रकरण संज्ञान में है। दुबई का अपना कानून है। साक्ष्य के आधार पर ही न्यायालय ने फांसी की सजा दी होगी। इस मामले में जो उचित होगा, वह हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


प्रधान मंत्री को लिखेंगे पत्र : सपा विधायक

बबेरू के सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि गरीब घर की बेटी शहजादी को नौकरी का लालच देकर दुबई भेजा गया। वहां हत्या के जुर्म में उसे फर्जी फंसाया गया। यह न्यायोचित नहीं है। विदेश मंत्री, गृहमंत्री सहित प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उचित कदम उठाने का अनुरोध करेंगे।



अप्रैल में लिखा था पत्र : एसपी
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव की शहजादी का प्रकरण उनके सामने आया था। शहजादी के माता-पिता आए थे। शहजादी को दुबई के कानून के अनुसार फांसी की सजा हो चुकी है। इस प्रकरण में उन्होंने अप्रैल में ही विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर अवगत करा दिया था। माता-पिता जिस आरोपी पर उसे दुबई भेजने का आरोप लगा रहे है, उस पर मटौंध थाने में मुकदमा दर्ज कर उसकी विवेचना की जा रही है। जांच टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed