फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Severe shortage of drinking water in historic Kalinjar

ऐतिहासिक कालिंजर में पेयजल की भीषण किल्लत

Mon, 18 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Severe shortage of drinking water in historic Kalinjar
कटरा कालिंजर में पानी के लिए हैंडपंप में मची मारामारी। - फोटो : BANDA
नरैनी। कटरा कालिंजर में डेढ़ माह से चला आ रहा पेयजल संकट थम नहीं रहा। लॉकडाउन की परवाह किए बगैर पानी के लिए परेशान लोग हैंडपंपों पर जुट रहे हैं। कालिंजर दुर्ग में भी एक माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मार्च में कालिंजर में सड़क निर्माण के दौरान रावण प्रतिमा के पास पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया। लगभग 12 हजार की आबादी वाला कटरा कालिंजर पानी के लिए तरस रहा है।
विज्ञापन

उधर, ऐतिहासिक पर्यटक स्थल कालिंजर दुर्ग में भी पानी का संकट है। दुर्ग में लगाई गईं प्लास्टिक की टंकियां खाली पड़ी हैं। खाली टंकियाें के आंधी में उड़ने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। जल संस्थान अवर अभियंता राहुल सिंह ने दलील दी कि लॉकडाउन की वजह से टूटी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं कराई जा सकी। जल्द ही इसे बनवाया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व डीएम हीरालाल ने कालिंजर में एक और नलकूप लगाने की स्वीकृति और निर्देश दिए थे। उनके तबादले के बाद यह ठंडे बस्ते में चला गया। यहां तीन ट्यूबवेल हैं जो काफी दिनों से खराब हैं। एक नलकूप से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, कई गांवों में बिजली गुल
नरैनी। सब स्टेशन में लगा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से गिरवां क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। गर्मी में हजारों ग्रामीण परेशान हैं। पानी का संकट भी हो रहा है। यहां लगा ट्रांसफार्मर रविवार को शाम फुंक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रांसफार्मर से गिरवां क्षेत्र के पनगरा, मोतियारी, रिसौरा, देवरार, बांसी आदि सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ने सब स्टेशन आकर ट्रांसफार्मर देखा। उधर, अवर अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बहाल रखने के लिए देवी जी खत्री पहाड़ फीडर से जोड़कर आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ट्रांसफार्मर बदलने में 3-4 दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed