फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seventeen and a half lakh voters will vote todaySeventeen and a half lakh voters will vote today

Banda News: साढ़े सत्रह लाख मतदाता आज करेंगे वोट

Sun, 19 May 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 19 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Seventeen and a half lakh voters will vote todaySeventeen and a half lakh voters will vote today
बांदा। लोकतंत्र के महापर्व में पर बांदा-चित्रकूट लोकसभा के 17,47,425 मतदाता आज 12 प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। लोकसभा क्षेत्र के 2240 बूथों पर मतदान होगा। मतदाता भी इस खास दिन को घर से निकलकर जागरूक नागरिक की तरह मतदान का नया कीर्तिमान बनाएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र के जनपद बांदा में चार विधानसभा तिंदवारी, बबेरू, नरैनी, बांदा आती है, लेकिन तिंदवारी विधानसभा लोकसभा क्षेत्र महोबा-हमीरपुर में आती है। चित्रकूट जिले में दो विधानसभा चित्रकूट व मानिकपुर हैं। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव मैदान में भाजपा, सपा, बसपा सहित कुल 12 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

सोमवार इनके भाग्य का फैसला दोनों जिलों के मतदाता करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के लिए दोनों जिलों में 2240 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक महिला, युवा व दिव्यांग बूथ होगा। इसके अलावा 50 क्रिटिकल व 57 वर्नरेबल मतदेय स्थल हैं, जहां सुरक्षा के खासे बंदोबस्त किए गए हैं। यहां अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। बूथों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो वीडियोग्राफर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बांदा-चित्रकूट के विधानसभावार मतदाता

विधानसभा
पुरुष
महिला
जेंडर

कुल मतदाता

बबेरू

189757
154592
12

344361

नरैनी

189668
160805
9

350482

बांदा


169919
145132
12

315062

चित्रकूट

206405
179155
05

385565

मानिकपुर

187656
164296
03

351955

योग-


946405
803980
41

1747425





लोकसभा के कुल मतदाता-17,47,425

पुरुष- 9,46,405

महिला- 8,03,180

अन्य-41



चुनाव के आंकड़े

मतदान केंद्र-1439

मतदेय स्थल-2240

पिंक, दिव्यांग, युवा-18



चुनाव में लगे कर्मचारी

कर्मचारी-10580

अधिकारी-3131

सेक्टर-212

जोनल-46



वोट डालने का समय-

सुबह 7 से शाम छह बजे तक


ईवीएम में इस क्रम से होंगे प्रत्याशी

कृष्णा देवी सपा (साइकिल), मयंक द्विवेदी बसपा (हाथी), आरके पटेल (कमल), गुलाब चंद्र वर्मा राष्ट्र उदय पार्टी (ट्रक), दिनेश कुमार सरदार पटेल सिद्धांत पाटी (कटहल), पंचा उर्फ पंचमलाल भागीदारी पार्टी (फुटबॉल) प्रमोद आजाद अपना दल कमेरावादी(लिफाफा), बाबूलाल लोग पार्टी (बक्शा) रामचंद्र सरस सीपीआई (बाल और हसिया), श्रीराम सिंह गौर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी(बासुरी), सुरेंद्र कुमार स्वतंत्र जनता राज पार्टी(झूला), रामचरन निर्दलीय (क्रेन)।




मतदान पहचान पत्र नहीं है तो यह विकल्प

बांदा। मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो आप परेशान न हों। विकल्प के रूप में आप पीठासीन अधिकारी को आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बैंक की पासबुक, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सेवा पहचान पत्र, अधिकारिक पहचान पत्र, दिव्यांगता पहचान पत्र।





ये है आयोग के प्रेक्षक-

सामान्य प्रेक्षक वी. कलाइराशि मोबाइल नंबर-9120239430, पुलिस प्रेक्षक ज्वाय विश्वास मो.नंबर- 9120268258, व्यय प्रेक्षक मो.नंबर 9794040809



नियंत्रण कक्ष-

निर्वाचन संबंधी किसी भी शिकायत व जानकारी के लिए इन नंबरों पर करे काल। 05192-297257, 05192-297258, 05192-297259, 05192- 297258, 05192-297260।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed