फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven lakh jewels stolen from ADO's locked house

एडीओ के ताला बंद मकान से सात लाख के जेवर चोरी

Tue, 23 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh jewels stolen from ADO's locked house
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के सहिंगा गांव में एडीओ के ताला बंद मकान में सोमवार की देर रात चोरों ने कमरों के ताले और अलमारी के लॉकर तोड़कर 35 हजार रुपये और करीब सात लाख रुपये के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

बिसंडा ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) कमलेश सिंह का पैतृक मकान है। यहां उनकी वृद्ध मां झंडी देवी रहती हैं। शेष परिवार बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ले में रहता है। दो दिन पहले तबियत बिगड़ने पर घर में ताला डालकर झंडी देवी भी बांदा आ गईं। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने फाटक फांदकर कमरे के ताले तोड़ दिए और वहां रखी लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 35 हजार नगद व सोने-चांदी के तमाम जेवर चुरा ले गए। चोरों ने बगल के मकान में रह रहे चाचा रामनरेश के मकान की बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन

सुबह उन्होंने अपना दरवाजा खुलवाया और कमलेश ङ्क्षसह के घर का ताला टूटा देखा। थाना इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी कमलेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में स्थित गोपालेश्वर आश्रम के महंत स्वामी कृष्णानंद ने बताया कि सोमवार को युवक उनके आश्रम में साइकिल पर आया और अपनी पारिवारिक समस्या बताकर रात को आश्रम में रुक गया। संत ने उसे भोजन भी कराया। रात को मौका पाकर किसी समय वह संत कैलाशानंद का मोबाइल फोन और आश्रम में एक बैग में पड़े चार हजार रुपये ले गया। आरोपी युवक अपनी साइकिल छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed