फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seminar focuses on the use of alternative energy

गोष्ठी में वैकल्पिक ऊर्जा के इस्तेमाल पर जोर

Wed, 21 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Seminar focuses on the use of alternative energy

पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ, ऑयल एंड पेट्रोलियम मंत्रालय के पखवारे के तहत ईंधन बचाने के तरीके सुझाए गए। वाहन चलाने के सही तरीके, रखरखाव आदि पर ध्यान देने के साथ वैकल्पिक ऊर्जा के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


मवई स्थित पेट्रोल पंप में बुधवार को आयोजित गोष्ठी में पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम करने और फिजूल खर्ची से बचने पर मंथन किया गया। इस मौके पर मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे ने कहा कि जिस गति से देश का विकास हो रहा है, उसी रफ्तार से तेल व गैस की खपत बढ़ती जा रही है। यह दोनों ही चीजें कीमती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश को ईंधन के लिए भारी रकम चुकानी पड़ती है इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करके इसका महत्व समझाना चाहिए। इंडियन ऑयल के सिद्धार्थ स्वरूप ने कहा कि प्राकृतिक संसाधन सीमित मात्रा में हैं। अंधाधुंध दोहन से ये शीघ्र समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सलाह दी कि वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों पर निर्भर रहकर हम पेट्रोलियम पदार्थों के खर्च मेें कमी ला सकते हैं। घरों में भोजन पकाने के लिए प्रेशर कुकर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। पेट्रोलियम डीलर संजय गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने पंप में सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाया है। यह घरों के लिए भी फायदेमंद है।


गोष्ठी का संचालन कर रहे अभिषेक कुमार गुप्ता (बबेरू) ने कहा कि वाहनों का मेंटीनेंस ठीक रखा जाए तो पेट्रोल और डीजल काफी बचाया जा सकता है। गोष्ठी में रत्नेश गुप्ता, नागेंद्र सिंह, भक्ति शरण त्रिपाठी, सत्येंद्र शुक्ला, संतोष सिंह, भोला पटेल, अयोध्या पटेल, अरुण गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि डीलर और अजय सिंह, राजेश सिंह व अशोक सिंह कांटेक्टर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed