{"_id":"64adab1367c91899b60817a4","slug":"selection-of-15-students-of-agricultural-university-on-a-package-of-three-and-a-half-lakhs-banda-news-c-212-1-bnd1001-357-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कृषि विश्वविद्यालय के 15 छात्रों का साढ़े तीन लाख पैकेज पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कृषि विश्वविद्यालय के 15 छात्रों का साढ़े तीन लाख पैकेज पर चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा के छात्रों ने ज्ञान का परचम लहराया है। 15 छात्रों को रिलायन्स जनरल इन्श्योरेन्स कंपनी लिमिटेड में नियुक्ति मिली है। इन छात्रों ने मैनेजमेन्ट ट्रेनी के रूप में नियुक्ति ली है।
रिलायन्स जनरल इन्श्योरेन्स में चयनित हुए कृषि महाविद्यालय के चार छात्र धर्मेन्द्र सिंह, निशान्त सिंह, रितेश कुमार मिश्र, अभिनव मिश्र एवं उद्यान महाविद्यालय के दस छात्र राहुल मिश्र, शिवांशु मित्र, शुभम, नैतिक कसौंधन, बृजभान सिंह, रजत कुशवाहा, अजय कुमार, प्रदीप मौर्य, कुनाल कुशवाहा, संजीव कुमार यादव और वानिकी महाविद्यालय के एक छात्र मो. नाजिम शामिल हैं। ये सभी स्नातक शिक्षार्थी हैं। कुलपति, डॉ. एनपी सिंह ने सभी चयनितों का उत्साहवर्धन किया।
कुलपति ने कहा कि कृषि शिक्षा के क्षेत्र में हम प्रदेश में अग्रणी भूमिका में हैं। यहां के छात्र पठन पाठन व शोध के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति निदेशालय के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में 117 छात्र/छात्राओं का इंटरव्यू लिया गया था। जिसमें से 15 छात्रों ने सफलता हासिल की। इनका सालाना पैकेज 3.5 लाख का होगा।
विज्ञापन
बांदा। सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वकील अहमद अंसारी ने बताया कि अगामी 13 जुलाई को कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में एसबीआइ लाइफ इन्श्योरेन्स , डुस्की स्टेलन कन्सल्टेन्सी , पुखराज हेल्थ केयर कम्पनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय सभी शैक्षिक योग्यता की छायाप्रतियां व फोटो लाना आवश्यक होगा । संवाद