{"_id":"64ea50b29fe023406d0e9976","slug":"seized-four-passenger-vehicles-without-permits-banda-news-c-212-1-bnd1001-1875-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिना परमिट वाले चार सवारी वाहनों को सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिना परमिट वाले चार सवारी वाहनों को सीज किया
Sun, 27 Aug 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बिना परमिट के यात्रियों को ढो रहे वाहनों पर आरटीओ विभाग ने कार्रवाई की है। चार वाहनों को सीज कर दिया गया है तो दो वाहनों के चालान किए गए हैं। वहीं चार अन्य वाहनों पर भी परिवहन के नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई है।
ओवर लोडिंग के खिलाफ आरटीओ विभाग का अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत देहात और शहरी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। एआरटीओ शंकर सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र में टीम के साथ उन वाहनों को रोका गया, जो अवैध ढंग से संचालित दिखे।
इनमें तीन चार पहिया वाहन थे, जिसमें मैक्स, बोलरो और एक ट्रैवलर गाड़ी थी। इन वाहनों में यात्री परमिट नहीं होने के बावजूद उन्हें बैठाया जा रहा था। इसके अलावा तीन ऑटो मिले, जिनकी फिटनेस ठीक नहीं थी। वहीं नरैनी में पीटीओ द्वारा अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई।