{"_id":"5eecfc848ebc3e42b14e9e1e","slug":"security-guard-corona-returned-from-noida-infected-banda-news-knp5664560165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से लौटा सुरक्षा गार्ड कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से लौटा सुरक्षा गार्ड कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। प्रवासी सुरक्षा गार्ड भी कोरोना की चपेट में आ गया। वह नोएडा में प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड था। नरैनी क्षेत्र के बंजारा पुरवा (पुंगरी) का 34 वर्षीय युवक के गांव लौटने पर 16 जून को उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया है। अब बांदा जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 37 हो गया है। इनमें 25 स्वस्थ हो चुके हैं। शेष 12 सक्रिय मरीज मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। प्रवासी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा गार्ड युवक 11 जून को नोएडा से आगरा, कानपुर होता हुआ 12 जून को बस से यहां गांव आया था। नरैनी सीएचसी में स्थित एल-1 कोविड अस्पताल प्रभारी डा. बीएस राजपूत ने बताया कि 16 जून को इसका स्वॉब नमूना जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
अब आई रिपोर्ट में इसे संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि नोएडा से गांव तक उसके संपर्क में आने वालों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। साथ ही बंजारा पुरवा के ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग और गांव में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
निगेटिव रिपोर्ट आने पर 31 मरीजों को दी छुट्टी
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज से शुक्रवार को 31 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव और चिकित्साधीक्षक डा.करन राजपूत सहित मेडिकल स्टाफ ने फूल भेंटकर और ताली बजाकर उन्हें घर भेज दिया। अब मेडिकल कालेज के आइसोलेशन में 88 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनमें सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज 41 हमीरपुर के हैं।
महोबा के 25, चित्रकूट के 13 और बांदा के 12 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक निगेटिव होकर घर जाने वालों में चित्रकूट के 68, हमीरपुर के 26, बांदा के 25 और महोबा के 21 मरीज शामिल हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि मेडिकल कालेज के 49 और सीएमओ स्तर से भेजे गए 147 नमूनों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।