{"_id":"60a007808ebc3e8dc5070475","slug":"secter-majistrate-ko-notice-safai-kermi-ka-vetan-roka-banda-news-knp6286069174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेट को नोटिस, सफाई कर्मी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेट को नोटिस, सफाई कर्मी का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को पुरैनिया गांव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से स्वास्थ्य सेवाओं और वैक्सीनेशन की जानकारी ली। आसपास सफाई रखने और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। लापरवाही पर आयुक्त ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को कारण बताओ नोटिस व सफाई कर्मी का वेतन रोकने के आदेश दिए।
स्वास्थ्य कर्मचारियों से कोरोना लक्षण वाले मरीजों की जानकारी ली। कमिश्नर ने कोरोना वैक्सीन को लेकर ग्रामीणों के बीच फैली भ्रांतियों का निराकरण किया। कहा कि यह जीवन रक्षक दवा है। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवऔतार (एबीएसए) के मौके पर मौजूद न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि मरीजों को चिह्नित कर दवाओं का वितरण किया जाए।
अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराया जाए। झोलाछाप चिकित्सकों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसडीएम सुरजीत सिंह को निर्देश दिए कि वैक्सीन के विरुद्ध अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। बाद में सीएचसी के नर्स ट्रेनिंग सेंटर में बनाए जा रहे कोविड एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। गंदगी देखकर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की। सफाई कर्मचारी मोहनचंद्र का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कोविड एल-2 अस्पताल को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खाली सिलिंडरों में ऑक्सीजन भरवाएं : डीएम
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज/एल-3 कोविड अस्पताल में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। आक्सीजन प्रभारी डा. पीएन यादव ने बताया कि मौजूदा समय में डी-टाइप के 366, बी-टाइप के 240 सिलिंडर रनिंग में है।
सिलिंडरों को भरवाने के लिए नियमित हमीरपुर व कानपुर भेजा जा रहा है। डीएम ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि रिफलिंग के लिए जो सिलिंडर भेजे जा रहे हैं उनके सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाए। खाली सिलिंडरों को रोका न जाए। किसी भी दशा में आक्सीजन की कमी न होने पाए। प्रधानाचा र्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में 156 मरीज भर्ती हैं। इनमें 45 मरीज आईसीयू/एचडीयू में भर्ती हैं। चिकित्सक नियमित उपचार कर रहे हैं। दवाओं की कोई कमी नहीं है। डीएम ने कहा कि मरीजों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार नाश्ता-खाना दिया जाए। चिकित्सक वार्डों में राउंड कर मरीजों का हालचाल लेते रहे। आक्सीजन प्लांट निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में डा. एसके कौशल, डा. सुनील आर्या, डा. अभिषेक आदि मौजूद रहे। (संवाद)