फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Search for youths returned from metros

महानगरों से लौटे युवकों की तलाश

Mon, 23 Mar 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Search for youths returned from metros
नरैनी। छत्तीसगढ़ से लौटे युवक द्वारा सीएचसी में जांच कराए बगैर गांव पहुंच जाने पर सीएचसी अधीक्षक ने उसे लाने के लिए पुलिस की मदद ली है। इसी तरह मुंबई से लौटे दो युवकों की भी तलाश की जा रही है। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव का 30 वर्षीय युवक दो दिन पहले छत्तीसगढ़ से लौटा है।
विज्ञापन

इसकी सूचना गांव वालों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीएस राजपूत को दी। अधीक्षक ने कालिंजर थाना पुलिस को सूचना देकर युवक को अस्पताल लाने के लिए कहा है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के दो युवक रविवार को मुंबई से लौटे हैं। उनकी मानिकपुर में जांच की गई। सीएचसी नरैनी को सूचना दी गई है। लेकिन यह दोनों गांव नहीं पहुंचे। लापता हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नवरात्र पर नहीं खुलेंगे खत्री पहाड़ देवी मंदिर के पट
गिरवां। सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी मंदिर के पट नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए नहीं खुलेंगे। मेले पर सारी गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष मुन्नालाल शास्त्री ने दी है। उन्होंने बताया कि नवरात्र मेला और महोत्सव के आयोजन नहीं होंगे। महामारी से बचाव की प्रार्थना के लिए शतचंडी यज्ञ और पूजा-पाठ ही की जाएगी। नीचे स्थित मंदिर के पट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed