{"_id":"64e6596849207eadc70c1f34","slug":"sdm-inspected-kasturba-vidyalaya-banda-news-c-12-1-knp1024-378457-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एसडीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एसडीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया
Thu, 24 Aug 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
जसपुरा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जसपुरा का एसडीएम शशिभूषण ने बुधवार को निरीक्षण किया। यहां वार्डेन पूनम गुप्ता उपस्थित पाई गईं। अध्यापिका रंजना आकस्मिक अवकाश पर पाई गईं। अध्यापिका मीनाक्षी प्रशिक्षण के लिए लखनऊ गईं थीं।
लेखाकार आकांक्षा गुप्ता आदि उपस्थित पाईं गईं। चतुर्थ श्रेणी कर्मी राकेश सात माह से लगातार गैरहाजिर पाए गए। एसडीएम ने छात्रावास, बालिकाओ का शयन कक्ष की साफ सफाई की व्यवस्था को देखा। उन्होंने बालिकाओं के साथ संवाद किया। एसडीएम ने शिक्षक बनकर बालिकाओं को पढ़ाया। वार्डेन ने बताया कि शासन ने नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है एक सप्ताह के भीतर स्कूल में शिक्षकों की कमी पूरी हाे जाएगी।
रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन
जसपुरा। मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की अगुवाई में ब्लॉक के रोजगार सेवक मनोज कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, रामबाबू, बरदानी, गया प्रसाद,मन्नू लाल, धर्मराज, दीपनारायण मिश्र, शिवप्रसाद ने सीएम को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी जसपुरा ज्ञानेंद्र सिंह यादव को सौंपा। इसमें विभिन्न मांगे शामिल रहीं। (संवाद)