फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SDM,electric,memorendem,rupees,ex block prumukh

बिजली कर्मियों ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा

Tue, 16 Feb 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
SDM,electric,memorendem,rupees,ex block prumukh
बांदा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर केंद्रीय संघ के आह्वान पर अधीक्षक अभियंता कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि तकनीकी संवर्गों को समग्रता में समान नीति के अनुसार वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए, यांत्रिक संवर्ग के टेक्नीशियन को ग्रेड पे 4200 रुपये दिए जाए, वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए, जल विद्युत निगम की सभी परियोजनाओं में विशेषकर रिहंद परियोजना में कार्यरत यांत्रिक संवर्ग के टेक्नीशियनों को आवास सुविधा दी जाए। वरिष्ठता के आधार पर प्रोन्नति की जाए। जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल, जिला सचिव संतोष कुमार, चंदन कुमार, अशोक यादव, नरेंद्र कुमार, चंद्रकेश, अजय पांडेय, लल्लूनाथ पांडेय, दिनेश साहू, अरविंद नायक, अजय गुप्ता, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
सुहेलदेव की जयंती पर शहीदों को किया नमन
अतर्रा/जसपुरा। महाराज सुहेलदेव जयंती पर कारगिल शहीद स्मारक में उप जिलाधिकारी जेपी यादव ने शहीद जवान हिमांचल सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी। बदौसा के भूसासी गांव में शहीदों को नमन करने के साथ महाराज सुहेलदेव के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार विजय प्रताप, थानाध्यक्ष अरविंद सिह आदि मौजूद रहे। जसपुरा के शहीद स्मारक में एसडीएम रामकुमार ने सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त सैनिक रामखेलावन, विष्णु सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। एलईडी की माध्यम से सभी ने पीएम के संबोधन को सुना। निवर्तमान ग्राम प्रधान तोप सिंह, राकेश सिंह, सचिव आनंद मोहन, शिवभान गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-----------------
फोटो परिचय-8- कथा समापन के भंडारे में शामिल बालिकाएं व महिलाएं।
राम कथा के समापन पर भंडारा
तिंदवारी। मुगुंस गांव के सिंहवाहिनी मंदिर में श्रीराम कथा का मंगलवार को कन्या भोज व भंडारे के साथ समापन हुआ। कस्बा सहित आसपास गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। पूर्व विधायक दलजीत सिंह, बसपा नेता राहुल सिंह, जयराम सिंह, बलवान सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह पटेल, पहलवान कल्लू, भूपत सिंह, अलखनरायण सिंह, शिक्षक ब्रजराज सिंह, शिवप्रकाश बाजपेयी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------
मंदिरों समेत स्कूल-कालेजों में मनाया गया वसंतोत्सव
कई जगहों पर हुआ कन्या भोज और भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू/अतर्रा/तिंदवारी/कमासिन। स्कूल कालेजों सहित मंदिरों में वसंत उत्सव मनाया गया। मढ़ीदाई मंदिर, शिव मंदिर में लोगों ने पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया। गायत्री मंदिर शक्तिपीठ में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व कन्या भोज हुआ।
शांतिकुंज हरिद्वार से आए परिवाजक राम संजीवन साहू व उनकी पत्नी सुदामा देवी ने यज्ञ का संचालन किया। अतर्रा के पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में प्राचार्य डा. अभिलाष श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कन्या भोज व भंडारा हुआ। बृजनाथ पांडेय, डीसी गुप्ता, भूपेंद्र भदौरियां, शंकरलाल, केके कुशवाहा, स्नेहलता सिंह, अनीता, डा. राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्रम्ह विज्ञान इंटर कालेज में स्काउट गाइड रैली निकाली गई। सरस्वती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र द्विवेदी, प्रबंधक आशीष पांडेय, संत विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रबंधक अनिल मिश्रा, संचालक अंजनी मिश्रा, नटखट बचपन प्ले स्कूल में प्रबंधक राकेश गुप्ता, तुलसी फ्लावर गार्डन स्कूल में प्रधानाचार्य जुगुल सोनी, लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में प्रधानाचार्य डा. विनोद त्रिपाठी, राजकीय आयुर्वेदिक कालेज में प्राचार्य डा. सीके राजपूत, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में निदेशक प्रोफेसर एसपी शुक्ला, कुलसचिव डा. आशुतोष तिवारी ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया।

तिंदवारी के रामप्रसाद दीक्षित डिग्री कालेज में सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कन्या भोज हुआ। भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी, कालेज संचालक अतुल दीक्षित, दीपू सोनी, अनुराधा दीक्षित, अरुण सिंह पटेल, जीतेंद्र, राकेश चंद्र द्विवेदी, महानारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे। कलश यात्रा के साथ कुरसेजा धाम में 30वां मारुति महोत्सव शुरू हुआ। महंत परमेश्वर दास, यज्ञाचार्य राजेश शुक्ला, लोकेंद्रनाथ, अंकुज दीक्षित, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे। कमासिन के यमरेही नाथ धाम में शुरू हुए 15 दिवसीय वसंत मेले में दूरदराज के गांवों से आए लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर फल फूल आदि चढ़ाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed