फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SDM,CDO,video,DM,banda

514 पुल और पुलियों का होगा जीर्णोद्धार

Mon, 22 Feb 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
SDM,CDO,video,DM,banda
बांदा। जिले के चारों विस क्षेत्रों में 514 पुल और पुलियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह घोषणा रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की।
विज्ञापन

पुल और पुलियां का जीर्णोद्धार सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग कराएगा। एनआईसी में डीएम आनंद कुमार सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग नीरज कुमार, सांसद प्रतिनिधि स्वदेश गौरव शिवहरे, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अधिशासी अभियंता केन नहर प्रखंड अरविंद पांडेय, सिंचाई प्रखंड तृतीय अधिशासी अभियंता मोती लाल वर्मा आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन

------------------
एलेवन स्टार ने 8 विकेट से मैच जीता
बांदा। भूरागढ़ में नागा स्वामी चैलेंज कप क्रि केट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल देसी राकर्स व एलेवन स्टार के बीच खेला गया। राकर्स कप्तान पबीर ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 110 रन बनाए। बल्लेबाज अजय 25, गुड्डू ने 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाज दिनेश व शनि ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में एलेवन स्टार ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाज हर्षित ने 51, कौशिक ने 25 और विदित ने 24 रन की शानदार पारी खेली। कमेटी टीम ने चीयर्स गर्ल्स के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। दलपत सिंह, संतोष सरवरिया, निर्भय सिंह मोंटी, अनिल सिंह, सुमित दीक्षित, अचिन, सुल्तान भाई, रमेश साहू आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खंगार क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह खंगार ने मैन आफ सीरीज दिनेश अनुरागी को साइकिल दी। इस मौके पर नंदू यादव, विनोद, राजू, हरनाम, बाबू, शिवसरन यादव, योगेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed