{"_id":"61ec442003eeb532117277d5","slug":"screw-stuck-in-bjp-ticket-on-three-seats-of-bundelkhand-banda-news-knp6767595163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड की तीन सीटों पर भाजपा के टिकट में फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड की तीन सीटों पर भाजपा के टिकट में फंसा पेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड में प्रत्याशी घोषित करने में सपा से आगे चल रही भाजपा के लिए यहां की तीन सीटें फांस बन गई हैं। सहयोगी दल निषाद पार्टी ने इन सीटों पर अपना दावा ठोंक दिया है। इसी के चलते शुक्रवार को भाजपा द्वारा बुंदेलखंड की अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर देने के बाद भी इन सीटों में प्रत्याशियों के नाम नहीं जारी हो सके। फिलहाल प्रमुख दल भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति यह है कि बुंदेलखंड की सभी 11 सीटों पर भाजपा और बसपा ने 6-8, कांग्रेस ने 3 प्रत्याशी घोषित किए हैं। सपा का कोई प्रत्याशी यहां घोषित नहीं हुआ है।
बांदा की तिंदवारी सीट पर हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दलजीत सिंह (पूर्व विधायक) और राहुल सिंह गुड्डू मुख्य दावेदार हैं। उधर, भाजपा से गठबंधन करने वाली निषाद पार्टी ने इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोंक दी है। इसी के चलते भाजपा हाईकमान टिकट फिलहाल तय नहीं कर पाई। इस सीट पर भाजपा के वर्तमान विधायक बृजेश प्रजापति स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ सपा में शामिल हो गए हैं। बांदा में भाजपा ने सदर सीट से मौजूदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी से नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा व बबेरू से अजय पटेल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
इसी तरह हमीरपुर सदर सीट में पेंच फंसा है। यहां भी भाजपा प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। यहां भी निषाद पार्टी आड़े आ गई है। मौजूदा में यहां से युवराज सिंह भाजपा विधायक हैं। वह 2019 में हुए उप चुनाव में जीते थे। यहां राठ सीट पर भाजपा ने मनीषा अनुरागी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जालौन की कालपी सीट की भी कमोवेश यही स्थिति है। यहां भी भाजपा ने दो सीटों उरई और माधौगढ़ में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लेकिन कालपी में निषाद पार्टी की दावेदारी से टिकट फंसा हुआ है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड में प्रमुख राजनीतिक दलों के घोषित-अघोषित प्रत्याशियों का ब्योरा
सीट भाजपा सपा बसपा कांग्रेस
बांदा प्रकाश द्विवेदी अघोषित धीरज राजपूत अघोषित
बबेरू अजय पटेल अघोषित रामसेवक शुक्ला अघोषित
नरैनी ओममणि वर्मा अघोषित जीसी दिनकर अघोषित
तिंदवारी अघोषित अघोषित जयराम सिंह अघोषित
मानिकपुर अघोषित अघोषित बलवीर पाल रंजना पांडेय
कर्वी अघोषित अघोषित पुष्पेंद्र सिंह अघोषित
महोबा राकेश गोस्वामी अघोषित अघोषित चौ.सागर सिंह
चरखारी बृजभूषण राजपूत अघोषित अघोषित अघोषित
हमीरपुर अघोषित अघोषित रामफूल निषाद अघोषित
राठ मनीषा अनुरागी अघोषित अघोषित अघोषित
जालौन अघोषित अघोषित श्यामपाल उमाकांती
-------------------------------------------------