फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scouts serve the country Resolved

स्काउटों ने देश सेवा का संकल्प लिया

Sun, 11 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 11 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Scouts serve the country Resolved
स्काउट गाइड को संबोधित करते प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में तीन दिवसीय तृतीय सोपान स्काउट शिविर के समापन पर छात्रों को समाज सेवा का पाठ पढ़ाया गया। प्रतिभागियों ने गीत और नाटक प्रस्तुत किए।रविवार को जिला स्काउट कमिश्नर मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। स्काउटिंग के जरिये बच्चों में बचपन से सेवा का भाव जागृत होता है।

विज्ञापन


साथ ही उन्हें विषम परिस्थितियों में जूझने की क्षमता भी आती है। स्काउट-गाइडों को प्रतिज्ञा, नियम और सिद्धांत बताते हुए अच्छा स्काउट बनने की नसीहत दी। मुख्य परीक्षक ज्ञानी प्रसाद यादव ने स्काउटिंग इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बांधने आदि की परीक्षा ली। जिला सचिव महमूद हुसैन खां ने स्काउटों को आपदा पीड़ित लोगों की मदद में आगे आने को कहा। शिविर में जीआईसी, आदर्श बजरंग इंटर कालेज व राजकीय दृष्टि बाधित विद्यालय महोखर के 80 छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम में वाणीभूषण द्विवेदी, दीनदयाल सोनी, स्काउट मास्टर आलोक कुमार सिंह, सुनीता गुप्ता, रामरतन राजपूत, मंगल प्रसाद आदि ने संबोधित किया। छात्रों द्वारा शिक्षा, स्वच्छता के प्रति जागरूकता संबंधी नाटक प्रस्तुत किए गए। सभी वर्दीधारी स्काउटों ने दुर्व्यसन मुक्त स्वस्थ जीवन जीने और सच्चा स्काऊट बनकर देश सेवा का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed