फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scorpio collided with truck driver and cleaner, driver died

Banda News: ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत

Sat, 22 Jul 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Scorpio collided with truck driver and cleaner, driver died
बांदा। कबरई से गिट्टी लेकर प्रयागराज जा रहे ट्रक का पहिया खराब हो गया। सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर ड्राइवर और क्लीनर पहिया बदल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि क्लीनर और स्कार्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें देर रात जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के खन्ना गांव निवासी सिद्दीक मोहम्मद (35) ट्रक की ड्राइवरी करता था। गुरुवार की रात करीब 10 बजे वह कबरई से गिट्टी लादकर प्रयागराज जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास अचानक ट्रक के पहिए में खराबी आ जाने वह ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर पहिया खोल रहा था। पास ही क्लीनर खन्ना गांव निवासी तुलसीदास पाल खड़ा था। तभी सामने से आई स्कार्पियो ने ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में ड्राइवर, क्लीनर तुलसीदास पाल गंभीर घायल हो गया। उधर, स्कार्पियो भी अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। स्कार्पियो में सवार बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी केशव सिंह (52) गंभीर घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां ड्राइवर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। ट्रक ड्राइवर चचेरे भाई जलालुद्दीन ने बताया कि घर में इकलौता था। एक पुत्री है। ट्रक ड्राइवरी करता था। सीओ गवेंद्र पाल ने गौतम ने बताया कि हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हुई है। दोनों घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed